देश

Delhi Air Pollution: AQI ने दिल्ली में फिर तोड़ा रिकॉर्ड, वायु प्रदूषण से घुटने लगा दिल्ली का दम

Delhi Air Pollution: दिल्ली में एक बार फिर से सांसों पर संकट गहरा गया है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच गई है. AQI में अचानक हुई इस बढ़ोतरी के लिए उड़ती हुई धूल को माना जा रहा है. दिल्ली के इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है.

AQI 300 के पार पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली का कुल AQI 301 दर्ज किया गया. 301 से 400 के बीच के AQI को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है. अधिकांश निगरानी स्टेशनों में दर्ज AQI बहुत खराब श्रेणी में था.

इन इलाकों में 300 के पार हुआ AQI

आनंद विहार, अशोक विहार और आया नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमशः 352, 322 और 333 दर्ज किया गया . आईएमडी के अनुसार , पालम और आस-पास के इलाकों में अचानक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जिससे राजस्थान से धूल के कण आए. इससे राष्ट्रीय राजधानी में मई में हवा की गुणवत्ता में असामान्य गिरावट आई.

इस बीच, खराब वायु गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया, और आप ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि स्वच्छ वायु के उसके चुनावी वादे महज तीन महीनों में ही ध्वस्त हो गए.

आप ने बीजेपी सरकार पर बोलो हमला

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक हैंडल ‘X’ पर पोस्ट किया गया: “मई के महीने में ही दिल्ली -एनसीआर ने प्रदूषण की चादर ओढ़ ली. मई के महीने में ही दिल्ली -एनसीआर के कई इलाकों में AQI 500 को पार कर गया और हवा में धूल और जहरीली हवा फैली हुई है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. दिल्ली और आसपास के सभी राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं , लेकिन कोई भी भाजपा सरकार प्रदूषण कम करने के लिए कोई काम नहीं कर रही है.”

यह भी पढ़ें- पूरी दुनिया ने देखा PAK ने हमें कैसे न्यूक्लियर धमकी दी, अब IAEA की निगरानी में रखे जाएं उसके परमाणु हथियार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मनजिंदर सिंह ने आतिशी पर साधा निशाना

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में जो बीमारियां दी थीं, उनका इलाज भाजपा कर रही है .मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं बहुत हैरान हूं कि आतिशी सीएम रह चुकी हैं और वो इस तरह के ट्वीट कर रही हैं – कल मौसम विभाग ने बताया था कि आंधी-तूफान आएंगे – अब क्या ऐसे तूफानों के लिए हम ही जिम्मेदार ठहराए जाएंगे? लेकिन यह अच्छी बात है कि आतिशी को हमसे उम्मीदें हैं. लेकिन, पिछले 10 सालों से ‘ आप -दा’ ने जो ‘बीमारी’ हमें दी है, हम पूरी कोशिश करेंगे और दिल्ली की हवा को साफ करेंगे .”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

49 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago