देश

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

Gujarat ATS arrest 5 pakistani: अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध ईरानी जहाज को रोककर करीब 526 किलो हाई-ग्रेड ड्रग्स बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान धौ पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है.

यह ऑपरेशन 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में चलाया गया. एजेंसियों को पहले से इनपुट मिला था कि समुद्र के रास्ते नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप भारत की ओर लाई जा रही है. इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा, दोनों स्तरों पर निगरानी बढ़ा दी.

संदिग्ध धौ पर कई घंटे नजर

खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध ईरानी धौ की पहचान की गई. सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थीं. जब जानकारी पुख्ता हुई तो भारतीय तटरक्षक बल ने उसका पीछा शुरू किया और समुद्र में ही उसे इंटरसेप्ट कर लिया.

इसके बाद जवान धौ पर सवार हुए और तलाशी अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मिले. बरामद खेप में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी को समुद्री रास्ते से होने वाली तस्करी के खिलाफ अहम कार्रवाई माना जा रहा है.

पांच पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

धौ को चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई पूरी होने के बाद धौ, उसके चालक दल और जब्त ड्रग्स को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया है.

अब मुंबई में कई एजेंसियां मिलकर गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करेंगी. जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि ड्रग्स कहां से लोड की गई थी, इसे किस जगह पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा था.


ये भी पढ़ें: कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर


समुद्री रास्ते से तस्करी पर निगरानी

भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, समुद्री क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस ऑपरेशन में खुफिया इनपुट, समुद्री निगरानी और हवाई निगरानी के बाद संदिग्ध जहाज तक पहुंच बनाई गई.

526 किलो ड्रग्स की यह बरामदगी ऐसे समय हुई है जब समुद्र के रास्ते भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. आगे की जांच में इस पूरी खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

12 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

17 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

22 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

36 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

56 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

1 hour ago