देश

अरबाज खान दूसरी बार बने पिता, शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

Arbaaz Khan New Baby: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं. बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई शूरा ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया. हालांकि, अरबाज या शूरा खान ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों ने खान परिवार के नए सदस्य के आने की पुष्टि की है.

इससे पहले अरबाज खान के भाई सोहेल खान का एक वीडियो रविवार को सामने आया था, जिसमें वह अस्पताल में अपने भाई से मिलने जाते दिखाई दे रहे थे. बताया जा रहा है कि अभी शूरा खान को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है.

खान परिवार में पहली बार आई बेटी

29 सितंबर को अरबाज खान के घर पर शूरा खान की गोद भराई का समारोह आयोजित किया गया था. इस खास समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें भाई सलमान खान और सोहेल खान, सोहेल के बेटे निर्वाण खान, बहन अर्पिता खान और यूलिया वंतूर शामिल थे. इस फंक्शन में अभिनेत्री निया शर्मा, जन्नत जुबैर और गौहर खान को भी देखा गया था. सोशल मीडिया पर शूरा खान की गोद भराई की तस्वीरें वायरल हुई थीं.

बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं. इस साल जून में अरबाज खान ने शूरा के गर्भवती होने की खबर की पुष्टि की थी. अरबाज खान 25 साल बाद दूसरी बार पिता बने हैं. उन्हें अपनी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से एक बेटा, अरहान खान है. बेटी के आने से खान परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है, क्योंकि यह खान परिवार की पहली बेटी है.

बता दें कि अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जहां शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट थीं. इसके बाद वे एक-दूसरे को डेट करने लगे और दिसंबर 2023 में मुंबई में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली. यह अरबाज की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ था. अलग होने के बाद भी वह दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जानलेवा कफ सिरप, छिंदवाड़ा के बाद बैतूल में भी दो बच्चों की मौत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

12 minutes ago

2 फीट की भैंस ने पुष्कर मेले में मचाया तहलका! नाम है पिंकी, कीमत 1 करोड़ रुपये तक की चर्चा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Pushkar Mela 2026: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले के आखिरी दिन महाराष्ट्र से आई महज 2 फीट…

15 minutes ago

Tata Steel-APL Apollo Deal: 28 हजार करोड़ के सौदे में किसका फायदा ज्यादा, टाटा स्टील, संजय गुप्ता या छोटे निवेशक?

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच 28,000 करोड़ रुपये की डील ने बाजार में…

26 minutes ago

सेंथिल बालाजी कैश-फॉर-जॉब घोटाला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक प्रभाव पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के कैश-फॉर-जॉब घोटाले में राजनीतिक हस्तक्षेप…

45 minutes ago