ARTISM 2023
Painting Exhibition: नई दिल्ली के अलायंस फ्रैंकेइस डी दिल्ली (लोधी एस्टेट) में MAFAC (महाराजा एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट) और वेलडन आर्ट एकेडमी द्वारा 12वीं वार्षिक पेंटिंग प्रदर्शनी ‘ARTISM’ का आयोजन किया गया. इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 155 बच्चों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया, जिसे लोगों ने काफी सराहा. इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को उनकी बेहतरीन पेंटिंग्स के लिए अवार्ड भी दिया गया.
पर्यटन मंत्रालय की डीजी मनीषा सक्सेना और पूर्व सीएजी विनोद राय ने ‘आर्टिज्म 2023’ का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में मनमोहक चित्रकारी के लिए साद्यांत कौशल को बेस्ट पेंटिंग का अवॉर्ड दिया गया और अन्य सभी प्रतिभागियों को भी उनकी पेंटिग्स के लिए MAFAC और वेलडन की तरफ से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया गया, साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया गया.
MAFAC और वेलडन ने लगातार अपने छात्रों को अपनी कल्पना को चित्रित करने एवं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है.
इन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कई आर्ट शो, वर्कशॉप्स और सेमिनार आयोजित किए हैं. ‘आर्टिज्म’ एक वार्षिक आर्ट फेस्टिवल है जो उभरते कलाकारों को एक आदर्श मंच प्रदान करता है.
पिछले साल आयोजित किया गया ‘आर्टिज्म 2022’ अपने प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और उनके माता-पिता के समर्थन के कारण काफी सफल रहा था.
तब बच्चों की कला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे और उन्होंने उनके आर्ट्स को काफी सराहा था. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने एंबेसडर डॉ. दीपक वोहरा और डॉ. जितेंद्र नागपाल के साथ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था.
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…