दुनिया

Israel-Hamas Seasefire: हमास बोला- इजरायली सेना वेस्ट बैंक में घुसकर फिलिस्तीनियों को मार रही, बंधकों को हम अब नहीं छोड़ेंगे

Israel-Hamas war Latest Updates: पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को 50 दिन हो चुके हैं. दोनों ओर से मारा-मारी में 13 हजार से ज्‍यादा लोगों की जान चले जाने के बाद वहां सीजफायर और बंधकों को छोडने पर सहमति बनी. हमास ने 49 दिन बाद इजरायल से बंधक बनाए गए 25 लोगों को छोड़ा, जिनमें 12 नागरिक थाईलैंड के थे. वहीं, इजरायल ने भी 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया. हालांकि, उसके बाद अब हमास ने अन्‍य बंधकों को छोडने से इनकार कर दिया है. हमास का आरोप है कि सीजफायर के बावजूद इजरायल ने हमले जारी रखे, जिसमें कई फिलिस्तीनियों को बेरहमी से मार डाला गया. ऐसे में अब इजरायल के अन्‍य बंधकों को छोडने का सवाल ही नहीं उठता.

बता दें कि हमास ने बीते 7 अक्‍टूबर को इजरायल पर अचानक आतंकी हमला किया था, जिसमें 1400 से अधिक लोगों की जान चली गई. हमास ने 250 से ज्‍यादा लोगों बंधक भी बनाया था. उनको छुडाने के लिए इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने एडी चोटी का जोर लगा दिया. इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा में ताबडतोड हवाई हमले किए. साथ टैंकों और तोपों से हमास के 700 से ज्‍यादा ठिकाने तबाह कर दिए. इजरायली हमलों में गाजा के अंदर 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद हमास पीछे हटने लगा. तब देानों पक्षों में चार दिनों के लिए युद्धबंदी यानी कि सीजफायर लागू हुआ. अब हमास के अगुवाई वाले स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली सैनिकों ने शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 6 फलस्तीनी नागरिकों को मार डाला.

जेनिन में घुसी इजरायली सेना, कर रही जानलेवा हमले: हमास

फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इजरायल पर आरोप लगाया गया है कि वेस्ट बैंक एरिया के उत्तर में फलस्तीनी सशस्त्र समूहों के गढ़ जेनिन के पास कबातिया में एक 25 वर्षीय डॉक्टर की उसके घर के बाहर हत्या कर दी गई. न्‍यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से कहा गया कि इजरायली सेना जेनिन के सार्वजनिक अस्पताल और इब्न सिना क्लिनिक को घेर रही थी और कुछ सैनिक एम्बुलेंस की तलाशी ले रहे थे. फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जेनिन में बड़ी संख्या में बख्तरबंद वाहनों के साथ इजरायली सेना ने घुसपैठ की है और उसकी गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई है.

यह भी पढ़िए: गाजा में इजरायल ने की युद्ध विराम की घोषणा, हमास 50 महिलाओं और बच्चों को करेगा रिहा, बदले में 4 दिन रुकेगी जंग

वेस्ट बैंक में IDF ने 2 फिलिस्तीनियों को मारकर खंभे पर लटकाया

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक में लगभग 230 फिलिस्तीनियों को इजरायली निवासियों और सैनिकों ने मौत के घाट उतार दिया है. शुक्रवार की रात भीड़ ने वेस्ट बैंक में 2 फिलिस्तीनियों को गोली मारकर बिजली के खंभे से लटका दिया. हमास का आरोप है कि उनकेा इजरायली सेना ने मरवाया. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप लगे थे. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि पिछले माह 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर सीमा पार से किए गए हमलों के बाद से ही वेस्ट बैंक में लगातार हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

6 hours ago