Sanjay Singh & Arvind Kejriwal
Sanjay Singh Arrest: दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 26 फरवरी से ईडी की गिरफ्त में है और अब इस दिग्गज नेताओं की गिरफ्तारी वाली लिस्ट में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी जुड़ गया है. संजय सिंह को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद ही ईडी की टीम संजय सिंह को अपने हेडक्वार्टर ले गई. इस दौरान ही संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो केंद्र की मोदी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय पर बरसते नजर आ रहे हैं. गिरफ्तारी के बाद घर से निकलते समय संजय सिंह ने अपनी मां के पैर छुए. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संजय सिंह के घर पहुंचे और उनके परिवारवालों से मुलाकात की.
संजय सिंह ने अपने वीडियो में कहा है कि वो अडानी के मुद्दे पर सवाल पूछ रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ एक्शन लिया गया. उनका कहना है कि ईडी को उन्होंने अडानी के खिलाफ खूब सबूत दिए थे लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया गया है. संजय सिंह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव हार रहे हैं, इसीलिए ईडी के जरिए जुल्म करवा रहे हैं.
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके घर पहुंचे और उन्होंने संजय के परिवारवालों से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल के साथ इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. संजय सिंह की पत्नी ने दावा किया कि ईडी के अधिकारियों ने उनके घर की काफी तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि ईडी पर गिरफ्तारी का दबाव था, जिसके चलते उन्हें किसी सबूत के बिना ही गिरफ्तार कर लिया गया.
संजय सिहं की पत्नी ने आप सांसद की गिरफ्तारी पर कहा है कि उन्हें फर्जी मामले में अरेस्ट किया गया है और गिरफ्तारी का कोई कारण भी नहीं बताया गया है. उनका कहना है कि वो और पूरी पार्टी संजय सिंह के साथ खड़ी है. इस दौरान ही आप ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संजय सिंह घर से निकलने के पहले अपनी मां के पैर छूते दिख रहे हैं.
बता दें कि ईडी के अधिकारियों ने संजय सिंह के आवास पर दिनभर तलाशी अभियान चलाया था. दूसरी ओर संजय सिंह ने अपने वीडियो में कहा है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे ही आवाज उठाते रहेंगे और उन पर इसी के चलते दवाब बनाने के उद्देश्य से फर्जी कार्रवाई की जा रही है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ईडी के अधिकारियों ने संजय सिंह से गिरफ्तारी के पहले 10 घंटे तक पूछताछ की थी, लेकिन जब उन्हें कोई सटीक जवाब नहीं मिला तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…