खेल

ICC World Cup 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने रोहित शर्मा से पूछे अटपटे सवाल, हिटमैन का जवाब हुआ वायरल

Rohit Sharma: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने में अब कुछ ही घंटों की देरी रह गई है. टूर्नामेंट का पहला मैच पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले कैप्टन मीट का आयोजन किया गया. जिसमें सभी दस टीमों के कप्तान शामिल हुए.

कैप्टन मीट में शामिल हुए रोहित शर्मा

कैप्टन मीट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कप्तान शामिल हुए. इस दौरान पत्रकार ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर रौहित शर्मा भी चौंक गए. इस दौरान उनका रिएक्शन देखने वाला था. उनके रिएक्शन पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी हंसी नहीं रोक सके.

पत्रकार ने रोहित से पूछा अटपटा सवाल

पत्रकार ने भारतीय कप्तान से 2019 विश्व कप से जुड़ा सवाल किया. हिटमैन से पत्रकार ने पूछा कि क्या साल 2019 में हुए विश्वकप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम को संयुक्त रुप से विजेता नहीं घोषित किया जाना चाहिए था. पत्रकार के इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि किसी टीम को विजेता घोषित करना उनका काम नहीं है.

ये भी पढ़ें- ICC world cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी या नहीं? जानिए अपडेट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

रोहित शर्मा जिस अंदाज में पत्रकार के सवाल का जवाब दिया. उसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिस समय रोहित शर्मा पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे. इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के बगल में पैठे पाकिस्तानी टीम के कप्चान बाबर आजम रोहित की बातों को सुनकर मुस्कुरा दिए. ये कोई पहला मामला नहीं है कि रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह के सवाल पूछा गया हो. इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर उनसे अटपटा सवाल पूछा गया था. रोहित के जवाब के बाद क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी मजे लिए हैं.

2019 के वर्ल्ड कप में क्या हुआ था

गौरतलब है कि साल 2019 में विश्व कप के फाइलन मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाइ हो गया था. ऐसे में अंपायर ने सुपर ओवर करवाया लेकिन सुपर ओवर में भी मैच टाई हो गया. उसके बाद अंपायर ने तरकीब निकाला और ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया था.

Vikash Jha

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

11 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

1 hour ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

1 hour ago