देश

“एक समर्पित लोक सेवक के रूप में…”, सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

CP Radhakrishnan को पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ. एक समर्पित लोक सेवक के रूप में, उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित कर दिया. मैं उन्हें जनता की सेवा के लिए समर्पित एक सफल उपराष्ट्रपति कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं.”

अमित शाह ने एक्स पर किया पोस्ट

अपनी पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर बधाई. आपका ज्ञान और अनुभव हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूत करेगा, ताकि लोगों की बेहतर सेवा की जा सके.”

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई. आपका समृद्ध प्रशासनिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से राष्ट्र का अनेक प्रकार से मार्गदर्शन करेगी. मुझे विश्वास है कि राज्यसभा के सभापति के रूप में आपकी भूमिका हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगी व भारत की प्रगति में सकारात्मक योगदान देगी. आपके आगामी सफल और प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.”

CP Radhakrishnan को एचडी कुमारास्वामी ने दी बधाई

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को बधाई दी. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, “सीपी राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. उनका अनुभव और लोक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता राष्ट्र को बहुत लाभ पहुंचाएगी. उनके नए संवैधानिक भूमिका में सफलता की कामना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सीपी राधाकृष्णन जी को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और संसदीय परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago