चार्ली किर्क की मौत पर ट्रंप ने क्यों किया 'बड़ा ऐलान'
Donald Trump Announcement For Charlie Kirk: अमेरिका की राजनीति में हर घटना एक अवसर होती है और डोनाल्ड ट्रंप इसे सबसे बेहतर तरीके से समझते हैं. एक तरफ उनके बेहद करीबी सहयोगी और युवा रिपब्लिकन वोटर्स को अपने पाले में एकजुट करने वाले चार्ली किर्क की हत्या से पूरा देश सदमे में है, तो दूसरी तरफ ट्रंप ने इस दुख को राजनीतिक मौके लाभ में बदलने में देर नहीं लगाई. एक दोस्त की मौत पर संवेदना और शोक की उम्मीद की जाती है लेकिन ट्रंप ने इस दुखद क्षण का इस्तेमाल अपनी छवि और राजनीतिक एजेंडे को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने चार्ली किर्क के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड (Presidential Medal of Freedom) का ऐलान कर दिया है.
गुरुवार को कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां किर्क भाषण दे रहे थे. एक तरफ ट्रंप उनकी मौत से दुखी हैं. वहीं दूसरी ओर उसका सियासी लाभ (Donald Trump Political gain from Charlie Kirk death) लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना की निंदा की और हत्यारे को पकड़ने के लिए जमीन और आसमान एक करने की बात कही. उन्होंने चार्ली किर्क को मरणोपरांत प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम (Presidential Medal of Freedom) से सम्मानित करने की घोषणा की और राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया. इसी कारण अब सवाल उठ रहा है कि क्या अपने सियासी सहयोगी और मित्र के लिए ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ यानी आजादी का सम्मान देना कितना सही है? क्या ट्रंप मित्र की मौत को ही मौका (Charlie Kirk Death Political Opportunity For Donald Trump) बनाकर पार्टी में अपनी छवि बनाना चाह रहे हैं?
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को ले डूबेंगे ‘मंदबुद्धि’ पीटर नवारो, अमेरिका के रास्ते में फिर फैलाया रायता
चार्ली किर्क को एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारी, जो कार्यक्रम स्थल की छत से गोली चला रहा था. हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हत्या के लिए इस्तेमाल की गई राइफल भी बरामद कर ली गई है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और FBI डायरेक्टर काश पटेल ने भी इस घटना पर दुख जताया और किर्क के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. FBI ने उसकी तस्वीरें जारी कर जनता से जानकारी देने की अपील की है.
चार्ली किर्क ट्रंप के इनर सर्कल में एक प्रभावशाली शख्स थे और उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को युवाओं का वोट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे इजरायल के कट्टर समर्थक भी थे और अक्सर कॉलेज छात्रों के बीच कंजर्वेटिव विचारधारा को बढ़ावा देते थे. हाल ही में किर्क ने एक विवादास्पद पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका को भारत के लोगों के लिए और वीजा की जरूरत नहीं है. इस पोस्ट ने काफी चर्चा बटोरी थी.
ये भी पढ़ें: नेपाल के भीतर अमेरिका का एक्शन! क्या और क्यों कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
चार्ली किर्क की मौत कई लोगों के लिए त्रासदी की तरह है. उन्हें श्रद्धांजलि और सम्मान देना स्वाभाविक है. लेकिन, ट्रंप का मरणोपरांत ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ देने का ऐलान (Donald Trump Announcement For Charlie Kirk) न सिर्फ एक सम्मान है बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक दांव भी माना जा रहा है. यह कदम एक तरफ किर्क के समर्थकों को एकजुट करेगा और उन्हें यह संदेश देगा कि ट्रंप अपने समर्थकों के साथ खड़े हैं, चाहे वे जीवित हों या नहीं. दूसरी तरफ यह ट्रंप के आलोचकों को यह कहने का मौका भी देगा कि ट्रंप ने एक दोस्त की मौत को भी अपनी सियासत के लिए भुना लिया.
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…
रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…