देश

अमित शाह को ओवैसी की चुनौती, कहा- दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं गृहमंत्री

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है. असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमित शाह ओल्ड सिटी पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, इसलिए उन्हें बताना चाहेंगे कि हम लोग क्या चूड़ियां पहन कर बैठे हैं ? अगर केंद्र सरकार में इतनी हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं करते हैं ? ओवैसी ने आगे कहा कि बीजेपी ने मंदिर बनाने के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं. लेकिन ये लोग आरोप लगाते हैं कि स्टीयरिंग मेरे हाथ में है. अगर ऐसा है तो आपको क्यों तकलीफ होती है ?

असदुद्दीन ओवैसी ने इस दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस नेता कहते घूम रहे हैं- अगर तेलंगाना में उनकी सरकार आएगी तो 100 विधानसभाओं में राम मंदिर का निर्माण करवाएंगे. साथ ही 10 करोड़ रुपये भी देंगे, लेकिन फिर भी बीजेपी के लोग कहते हैं कि मुसलमानों की खुशामद की जा रही है. मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है. वहीं ओवैसी ने ये भी कहा कि मंदिर को पैसा दिए जाने से मुसलमानों को एतराज नहीं है, लेकिन अगर मंदिरों को पैसा दिया जाए तो फिर सबको दिया जाए, सिर्फ एक को ही क्यों मिले.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest : पहलवानों को मिला यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का साथ, कहा- चुनाव नहीं हुए तो सस्पेंड होगा कुश्ती महासंघ

राज्य की बीआरएस सरकार पर एकतरफा होने का भी असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्राह्मण सदन का निर्माण करवा दिया, लेकिन आज तक हमारा इस्लामिक सेंटर नहीं बन पाया. पुलिस वाले बुर्का पहने हुई महिला को थप्पड़ मार देती है, उसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई, साथ ही उल्टा महिला पर केस दर्ज करवा दिया गया. ये कहां का न्याय है. लेकिन फिर भी बीजेपी हम पर आरोप लगाती है. बीजेपी वालों का पेच अगर ओवैसी का नाम लेने से भरता है तो उससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

18 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago