पीएम मोदी पर ओवैसी का तंज
सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्त उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकालना शुरू कर देते हैं. यूपी में सावन के पवित्र महीने में कांवड के रास्तों में आने वाली मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश योगी सरकार की तरफ से जारी किए गए हैं. अब इसको लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR हो जाती है, लेकिन कांवड़ यात्रा के लिए मीट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं के नाम पर लोगों का रोजगार छीना जा रहा है. ये बहुत शर्मनाक है. इतना ही नहीं ओवैसी ने यूसीसी के मुद्दे को पीएम मोदी से जोड़ते हुए उनपर तंज कसा और सवाल किया कि क्या ये एक देश में दो कानून नहीं हैं? आपकी समान नागरिकता की बातें सिर्फ ढोंग हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी ट्विटर पर ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यूीसीसी से सबसे ज्यादा तकलीफ हिंदुओं को होगी. हिंदुओं के तमाम अधिकार उनसे छीन लिए जाएंगे. जिसमें विवाह अधिनियम के अलावा सामाजिक और धार्मिक रिवाज भी शामिल होंगें.
यह भी पढ़ें- बढ़ती कीमतों के बीच अब केंद्र सरकार बेचेगी टमाटर, आम जनता को महंगाई से मिलेगी राहत, इन केंद्रों पर होगी बिक्री…
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. उनका इस तरह का बयान शर्मनाक और निंदनीय है.
-भारत एक्सप्रेस
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…