दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
सीमा हैदर (फोटो फाइल)
Seema Haider: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इस समय खूब चर्चा में है. लोग यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि पबजी से प्यार की शुरूआत करके सीमा हैदर 3 मुल्कों की सरहदें पार करके भारत तो आ गई, लेकिन क्या वह पाकिस्तान वापस लौट पाएगी. ये तो आने वाला समय ही बताएगा. खैर समय के साथ-साथ सीमा हैदर की पुरानी जिंदगी के पत्ते भी खुलना शुरू हो गए हैं. दरअसल भारत का रहने वाला सचिन, सीमा हैदर का पहला प्यार नहीं है. इससे पहले उसे पाकिस्तानी नागरिक से प्यार हुआ था, जिसका नाम गुलाम हैदर है और दोनों की शादी हुई थी. हालांकि कुछ अनबन के चलते सीमा ने अपने पति को छोड़ दिया और सचिन के साथ भारत में रहने लगीं.
सीमा हैदर के पति ने एक चैनल को हलफनामा दिखाया है, जिसमें लिखा हुआ है कि सीमा ने अपनी मर्जी से गुलाम हैदर से शादी की थी और उसने अपनी जो उम्र बतायी थी वो भी पाकिस्तान में दाखिल हलफनामे से अलग है. गुलाम द्वारा दिखाया गया हलफनामा करीब 8 साल पुराना है. इसके मुताबिक सीमा ने अपनी मर्जी से परिवार छोड़ा और गुलाम से शादी की थी.
सीमा ने हलफनामे में लिखा था कि मैं साई जूरिस हूं और अपनी बेहतरी और समझ से जीवन जीने के लिए खुद फैसले ले सकती हूं. इसलिए मैं अपना शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सहमति भी दे सकती हूं. पाकिस्तानी लड़की ने आगे लिखा कि मैंने अपने माता पिता का घर इसलिए छोड़ा था क्योंकि वे लालची थे. वे मेरी शादी बिना किसी उचित विचार-विमर्श के किसी ऐसे शख्स से कराना चहाते थे, जो आवारा किस्म का था. जो मुझे पसंद नहीं था इसलिए मैंने अपने माता-पिता का घर छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद मैं अपना घर छोड़कर सीधे अमीर लान घर आ गई.
इसके बाद हलफनामे में सीमा हैदर ने बताया कि, “गुलाम मुहम्मद लाखरा पुत्र लाल खां जखरानी, निवासी तालुका गढ़ी खैरो, जिला जकोबाबाद, जो हमारे साथ दौरे पर हैं. वहां थेनेस सईद अल खान जखरूनी के घर में रहते हैं, जो बहुत अच्छे हैं. वह मुझे बहन की तरह मानते हैं. मेरी अपनी इच्छा से, सहमति से, बिना किसी दबाव के, डर के और मेरे ऊपर किसी के बिना दबाव डाले बिना, मैंने गुलाम हैदर जखरानी से शादी अनुबंध करने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वह मुझे अपनी पत्नी के रूप में रखेगा और मैं खुशहाल जीवन जिऊंगी.
यह भी पढ़ें- बढ़ती कीमतों के बीच अब केंद्र सरकार बेचेगी टमाटर, आम जनता को महंगाई से मिलेगी राहत, इन केंद्रों पर होगी बिक्री…
वहीं जब इस मामले पर सीमा हैदर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गुलाम हैदर जो हलफनामा दिखा रहे हैं उस पर मुझसे जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए गए थे. उन्हें कहा कि मैं भारत में ही रहना चाहती हूं, मैं सरकार से अपील करती हूं.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…