देश

यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर से परेशान सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के मामले में की हस्तक्षेप की मांग

Delhi Flood Alert: मानसून के सक्रीय हो जाने से देशभर में इनदिनों घरघोर बर्षा हो रही है. नदी, नाले तालाब सभी उफान पर हैं. पहाड़ी राज्यों का हाल तो बद से बदतर है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक और कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक आफत की बारिश हो रही है. इससे देश की राजधानी दिल्ली भी अछूता नहीं है. गली मुहल्ले तो छोड़िए मंत्रियों के आवास तक में पानी भरा हुआ है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने गृह मंत्री से हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर बारिश के कारण नहीं बल्कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बढ़ रहा है.

यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के बहुत पार

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार दोपहर 3 बजे दिल्ली में यमुना का जल स्तर 207.66 मीटर तक पहुंच गया. यह खतरे के निशान से काफी अधिक है और आधी रात तक 207.72 मीटर को पार करने का अनुमान है. पत्र में, केजरीवाल ने कहा कि यमुना में पिछला उच्चतम स्तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था जब राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी बाढ़ की स्थिति देखी गई थी. मुख्यमंत्री ने कहा, ”केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक, आज रात यमुना का स्तर 207.72 मीटर तक पहुंच जाएगा, जो बेहद चिंताजनक है.” उन्होंने कहा, “पिछले तीन दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है. दिल्ली में यमुना का जल स्तर दिल्ली में बारिश के कारण नहीं, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बढ़ रहा है.” उन्होंने गृह मंत्री से पानी छोड़े जाने की गति को सीमित करने का अनुरोध किया है.”

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- आपकी समान नागरिकता की बातें सिर्फ ढोंग हैं, हिंदुओं को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दक्षिण हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान में 10 तारीख को और उसके बाद महत्वपूर्ण कमी आई. 14 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है. दिल्ली में भी आज छिटपुट भारी वर्षा होने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

2 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

6 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

8 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

15 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

18 minutes ago