Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- आपकी समान नागरिकता की बातें सिर्फ ढोंग हैं, हिंदुओं को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्त उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकालना शुरू कर देते हैं.

पीएम मोदी पर ओवैसी का तंज

सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्त उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकालना शुरू कर देते हैं. यूपी में सावन के पवित्र महीने में कांवड के रास्तों में आने वाली मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश योगी सरकार की तरफ से जारी किए गए हैं. अब इसको लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR हो जाती है, लेकिन कांवड़ यात्रा के लिए मीट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं.

यूसीसी के नाम पर सिर्फ ढोंग

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं के नाम पर लोगों का रोजगार छीना जा रहा है. ये बहुत शर्मनाक है. इतना ही नहीं ओवैसी ने यूसीसी के मुद्दे को पीएम मोदी से जोड़ते हुए उनपर तंज कसा और सवाल किया कि क्या ये एक देश में दो कानून नहीं हैं? आपकी समान नागरिकता की बातें सिर्फ ढोंग हैं.

यूसीसी से हिंदुओं को होगा नुकसान

असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी ट्विटर पर ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यूीसीसी से सबसे ज्यादा तकलीफ हिंदुओं को होगी. हिंदुओं के तमाम अधिकार उनसे छीन लिए जाएंगे. जिसमें विवाह अधिनियम के अलावा सामाजिक और धार्मिक रिवाज भी शामिल होंगें.

यह भी पढ़ें- बढ़ती कीमतों के बीच अब केंद्र सरकार बेचेगी टमाटर, आम जनता को महंगाई से मिलेगी राहत, इन केंद्रों पर होगी बिक्री…

बीजेपी विधायक ने किया पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. उनका इस तरह का बयान शर्मनाक और निंदनीय है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital