देश

“आपके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है”, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की उधेड़ दी बखिया, बोले- आप भारत से आधा घंटा…

Asaduddin Owaisi On Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए एक बार फिर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे है.

Asaduddin Owaisi ने पाक पर बोला हमला

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ (संशोधन) अधिनियम का विरोध करने के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. हैदराबाद के सांसद ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं की धमकियों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “आप भारत से सिर्फ आधा घंटा पीछे नहीं हैं, बल्कि आधी सदी पीछे हैं. आपके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है.”

“निर्दोष लोगों को मारोगे तो कोई चुप नहीं बैठेगा”

“पाकिस्तान बार-बार कहता है कि उनके पास परमाणु बम हैं, परमाणु बम हैं. याद रखें, अगर आप किसी दूसरे देश में जाते हैं और निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो कोई भी देश चुप नहीं रहेगा.”

पाकिस्तान ISIS का उत्तराधिकारी- Asaduddin Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख (Asaduddin Owaisi) ने दोहराया कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को मारने से पहले उनका धर्म पूछा. उन्होंने कहा, “आप किस धर्म की बात कर रहे हैं? आप ख्वारिज से भी बदतर हैं. यह कृत्य दिखाता है कि आप आईएसआईएस के उत्तराधिकारी हैं.”

पीएम मोदी से ओवैसी  ने की मांग

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान कई सालों से भारत को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों को ट्रेन कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून भारत को पाकिस्तान की वायु सेना की नाकाबंदी लागू करने और हमारे नैतिक हैकरों का उपयोग करके उनके इंटरनेट को हैक करने की अनुमति देता है. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए कदम उठाएं.

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पीएम मोदी से यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं. उन्होंने कहा, ‘टीवी चैनलों पर कुछ एंकर कश्मीरियों के खिलाफ बोल रहे हैं. वे बेशर्म हैं. अगर कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है और रहेगा, तो कश्मीरी भी भारत के अभिन्न अंग हैं. हम उन पर कैसे शक कर सकते हैं?’

यह भी पढ़ें- “हिम्मत है तो आओ यहां…”, बिलावल भुट्टो के बयान पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का तगड़ा पलटवार, जानें क्या कहा?

सांसद ने कहा कि यह एक कश्मीरी था, जिसने आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी और यह एक कश्मीरी था जिसने एक घायल बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर उसकी जान बचाने के लिए 40 मिनट तक पैदल चला.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago