लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (फाइल फोटो)
Neha Singh Rathore: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए देश की अखंडता को तोड़ने, और पहलगाम हमले को सरकार की नाकामी बताया. नेहा सिंह (Neha Singh Rathore) के खिलाफ ये एफआईआर अभय प्रताप सिंह ने दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के अनुसार, अभय प्रताप सिंह ने FIR में आरोप लगाया है कि नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने अपने एक्स हैंडल से पहलगाम हमले को लेकर कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें देश की अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की गई है. इसके साथ ही धर्म और जाति के आधार पर लोगों को उकसाने की कोशिश भी की गई है. अभय सिंह का ये भी आरोप है कि नेहा सिंह राठौर पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों पर सवाल उठाकर समाज में द्वेष और अस्थिरता फैला रही हैं.
दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि नेहा सिंह राठौर के ट्वीट्स पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं. वहां की मीडिया उनके ट्वीट्स का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रही है. नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने FIR के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा था कि ये आतंकी हमला सरकार की चूक की वजह से हुआ है. उन्होंने ये भी कहा था कि सरकार इस आतंकी हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में राजनीतिक रूप करेगी. नेहा सिंह राठौर के इस पोस्ट को पाकिस्तान में लोग शेयर कर रहे हैं. वहां के नेता और सरकारी एजेंसियां इनके बयान का समर्थन कर रहे हैं.
गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोल दिया था, इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी, और दर्जनों लोग घायल हो गए थे. इस हमले के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है. लोग पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग सरकार से कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने कूटनीतिक तौर पर कई सख्त फैसले लिए हैं, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही सिंधु जल समझौते पर भी रोक लगा दी है.
-भारत एक्सप्रेस
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…