देश

“हिम्मत है तो आओ यहां…”, बिलावल भुट्टो के बयान पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का तगड़ा पलटवार, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (CR Patil) ने तीखा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान का पानी रोकने पर बिलावल को बिलबिलाहट हो गई है.

CR patil ने बिलावल बुट्टो के बयान पर किया पलटवार

सीआर पाटिल (CR Patil) सूरत में जलसंचय कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने जल संचय के महत्व पर जोर दिया. पाटिल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा दी गई धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया गया है और इसके बाद बिलावल की बिलबिलाहट शुरू हो गई. वह कह रहे थे कि अगर नदी में पानी नहीं आएगा तो भारत में खून की नदियां बहेंगी.”

उन्होंने आगे कहा, “क्या हमें ऐसे लोगों से डरना चाहिए? मैं कहता हूं, भाई जरा शांति रखो. अगर ताकत है तो आओ यहां. हम ऐसी धमकियों की चिंता किए बिना अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और पानी बचाने के प्रयास करते रहेंगे.”

जल संचय की पूरी व्यवस्था होगी- CR Patil

सीआर पाटिल ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए हो सकता है, लेकिन उनका विश्वास था कि भारत पानी के लिए कोई युद्ध नहीं करेगा, क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में जल संचय की व्यवस्था पूरी तरह से हो जाएगी.

इस कार्यक्रम के दौरान जल संचय की दिशा में स्थानीय लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई, और CR Patil ने बताया कि मोदी सरकार जल संकट से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. केंद्रीय मंत्री ने कहा: “भारत अपने लिए जरूरी पानी का संरक्षण करेगा और जलवर्धन के प्रयासों को हर संभव प्राथमिकता देगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के जल संकट से बचा जा सके.”

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद भारत ने बदला रुख, BRICS बैठक में नहीं जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है और वहां के नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

16 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

16 minutes ago