पाकिस्तान को ओवैसी की चेताननी
Asaduddin Owaisi On Pakistan: भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुश असीम मुनीर अमेरिका पहुंचे. वहां उन्होंने भारत को चेतावनी देने के लहजे में बयान दिया. उनके बाद अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने पानी को लेकर बयान दिया है. पड़ोसी के तमाम बयानों और धमकी पर भारत के नेताओं ने एक जुटता दिखाई है. इसीक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने पाक के प्रधानमंत्री समेत अनाप-शनाप बयान देने वाले लोगों को चेतावनी भी दी.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कथित बयान ‘कोई पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता’ पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘ब्रह्मोस है हमारे पास… उन्हें ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए. ऐसी धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं होगा. बहुत हो गया.’
ये भी पढ़ें: 2500 कुत्तों को दफनाकर बना ली खाद! सदन में नेताजी ने किया कबूल; जानिए क्या-क्या बोले?
एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच संभावित क्रिकेट मैच पर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा, ‘मैं क्रिकेट मैच देखने नहीं जा रहा हूं. मेरी अंतरात्मा, मेरा दिल इसकी इजाजत नहीं देता. हमें उस देश के लोगों के साथ क्रिकेट क्यों खेलना है, जो हमें हर दिन धमकी दे रहे हैं? आप पानी देना बंद कर चुके हैं. पानी से बड़ी कोई जरूरत है क्या? आपने बॉर्डर बंद कर दिए. आपने व्यापार बंद कर दिए. कितना नुकसान होगा, 300 करोड़-400 करोड़? मेरा जमीर गवारा नहीं करता.’
ओवैसी ने एक मुद्दों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कांग्रेस नेता फिरोज खान की ओर से 2023 के तेलंगाना चुनावों के दौरान कथित तौर पर छह लाख से अधिक फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाने पर कहा, ‘उनके जैसे कई ठुकराए हुए प्रेमी हैं. ये चुनावी कीड़े हैं. वे चुनाव के दौरान जागते हैं और उसके बाद फिर से सो जाते हैं. मैंने तेलंगाना में मुसलमानों और दलितों से विशेष रूप से कहा है कि वे अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें. अपने सभी निवास प्रमाण-पत्र व्यवस्थित कर लें. अगर ये लोग इसी तरह बात करते रहे, तो वे सर का खतरा पैदा कर रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: बिहार की ‘सियासी महाभारत’! विजय सिन्हा ने किसे बता दिया सकुनी-दुर्योधन की औलाद?
ओवैसी ने कहा, ‘दलित और मुसलमान सबसे गरीब हैं. अगर उनका नाम शामिल नहीं किया गया, तो कल यही भाजपा कहेगी कि ये लोग देश के नागरिक नहीं हैं. SIR गरीब समुदाय के लिए सबसे मुश्किल काम है. मुझे पार्टियों के बीच चल रही इन सभी बेकार बहसों से ज्यादा SIR की चिंता है.’
ये भी पढ़ें: बासमती ने कर दी पाकिस्तान की चांदी, अपनों ने मोड़ा भारत से मुंह
अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ पर ओवैसी ने कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति को यह तय करना होगा कि वह उस देश के साथ व्यापार करेंगे, जहां आतंकवाद एक व्यापार है, या भारत के साथ, जो उनका रणनीतिक सहयोगी रहा है. ट्रंप कौन होते हैं, यह कहने वाले कि हमें तेल नहीं खरीदना चाहिए? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से एक सख्त बयान आना चाहिए था, लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से केवल एक बयान आया.’
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…