Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार की ‘सियासी महाभारत’! विजय सिन्हा ने किसे बता दिया सकुनी-दुर्योधन की औलाद?

बिहार (Bihar Politics) में SIR को लेकर सियासी पारा गरम है. अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सकुनी-दुर्योधन की औलाद कहकर विपक्ष को निशाने पर लिया है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा?

Bihar Politics Tejashwi Yadav Vijay Sinha SIR

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों SIR (Special Summary Revision) का मुद्दा सियासी गर्मी बढ़ा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद बयानबाजी का दौर तेज है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं, जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘जमीन लेकर नौकरी बांटने वाले’ हम पर सवाल उठा रहे हैं.

हाई डिग्री पर सियासी जंग

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Bihar Dupty CM Vijay Sinha) ने चुनाव आयोग से मिले डबल वोटर आईडी नोटिस पर सफाई देते हुए अपनी मैट्रिक की डिग्री कैमरे पर दिखाई. उन्होंने तेजस्वी (Bihar Leder Opposition Tejashwi Yadav) को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वे भी अपनी डिग्री दिखाएं. इस जुबानी जंग में लालू परिवार पर तंज, ‘जंगलराज’ का जिक्र और तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार बयान पर तीखा हमला भी शामिल रहा.

ये भी पढ़ें: बासमती ने कर दी पाकिस्तान की चांदी, अपनों ने मोड़ा भारत से मुंह

सकुनी-दुर्योधन के पुत्रों पर निशाना (Bihar Politics)

विजय कुमार सिन्हा ने तीखे तेवर में कहा, “सकुनी और दुर्योधन के पुत्रों, सुन लो… अब सबक सीखने का समय आ गया है. जिस भाषा में जवाब चाहोगे, उसी भाषा में मिलेगा और जिस जगह पर समझाना चाहोगे, वहीं समझाया जाएगा.” उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मेरी डिग्री की जांच करा लो, लेकिन लालू यादव और राबड़ी देवी अपने पुत्रों की उम्र और डिग्री पर क्यों चुप हैं?

लोकतंत्र के खिलाफ बयान

तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर सिन्हा ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और राष्ट्रहित में नहीं. उन्होंने तेजस्वी पर पहले खेल के मैदान से भागने और अब सियासी मैदान से भागने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि अगर जनता को धोखा देने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश होगी, तो जनता सबक सिखाएगी.

ये भी पढ़ें: गाय से 3 और मां से 2 गुना हेल्दी है कॉकरोच का दूध; पढ़ें रिपोर्ट

राजनीतिक बयानबाजी का दौर

इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज है. तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर हमला कर रहे हैं, जबकि बीजेपी नेता तेजस्वी पर पलटवार कर रहे हैं. देखना यह है कि इस मुद्दे पर आगे क्या होता है और इसका बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital