देश

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात उन्हें नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष (वाइस-चेयरमैन) नियुक्त किए जाने के बाद हुई है.

मुलाकात के बाद डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज मेरी मुलाकात माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई.”

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने सुमन बेरी की जगह ली है. इसके साथ ही प. बंगा के ही प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. गोबरधन दास को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है.

भारतीय नीति-निर्माण के शीर्ष पदों पर दो प्रतिभाशाली बंगाली को मिला यह स्थान विद्वत्ता और राष्ट्र निर्माण में बंगाल के मौलिक योगदान की समृद्ध विरासत में एक और मील का पत्थर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन की ओर राष्ट्र का नेतृत्व करने की बागडोर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी के हाथों में होगी.

एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और IMF में रहा योगदान

भारत के सबसे अनुभवी और वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों में शुमार डॉ. लाहिड़ी का चार दशकों से अधिक का करियर रहा है. उन्होंने नीतिगत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें मुख्य आर्थिक सलाहकार से लेकर वित्त आयोग के सदस्य, एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और आईएमएफ शामिल हैं.

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. लाहिड़ी कोलकाता के रहने वाले हैं और बंगाल के विकास और प्रगति में उनका अहम योगदान रहा है.

वहीं, नीति आयोग के सदस्य डॉ. गोबर्धन दास एक प्रख्यात आणविक विज्ञान के प्रोफेसर हैं, जिन्होंने लगभग तीन दशकों के वैज्ञानिक करियर में प्रतिरक्षा विज्ञान, संक्रामक रोगों और कोशिका जीव विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल की है. डॉ. दास तपेदिक के रोगजनन पर उनके शोध के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है.

यह भी पढ़ें: ‘इस साल इंसानों को फिर से चंद्रमा पर भेजेंगे…’, आइजकमैन बोले- तीन बड़े मिशनों को अंजाम तक पहुंचाएगा NASA

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाक को दी ऐतिहासिक मात, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटी बाजी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…

5 minutes ago

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानिए प्रबोधिनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, तुलसी विवाह की विधि और व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने और चातुर्मास के समापन…

28 minutes ago

सीमाओं से परे सपने देखने वाला व्यक्तित्व: सहारा परिवार के संस्थापक सहाराश्री सुब्रत रॉय का जीवन और विरासत

सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन और विरासत की कहानी: जानिए कैसे गोरखपुर के एक छोटे…

29 minutes ago

क्यों इंदिरा एकादशी पर होती है पूर्वजों के नाम से प्रार्थना? पढ़िए राजा इंद्रसेन की पौराणिक कथा, व्रत के नियम और भावपूर्ण संदेश

पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी अपने दिवंगत पिता और पूर्वजों की आत्मिक शांति के…

52 minutes ago

रानी पद्मिनी की भक्ति से प्रसन्न हुए भगवान विष्णु, मिला शक्तिशाली पुत्र का वरदान; जानें पौराणिक कथा

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी से जुड़ी…

1 hour ago

एकादशी व्रत से पहले जान लें खानपान के असली नियम और राजा अम्बरीष की अद्भुत कथा

एकादशी केवल भूखे रहने का व्रत नहीं, बल्कि अपनी 11 इंद्रियों को वश में करने…

1 hour ago