केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव. (फाइल फोटो)
BSF old train viral video: कश्मीर में ड्यूटी पर जाने वाले बीएसएफ कर्मियों को अनुपयुक्त/पुरानी ट्रेन प्रदान करने के मामले में केंद्रीय रेल मंत्री ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. इस मामले को लेकर अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं जवानों के लिए नई ट्रेन की व्यवस्था की गई है.
बता दें कि, त्रिपुरा से कश्मीर में ड्यूटी पर जाने वाले बीएसएफ कर्मियों के लिए ऐसी ट्रेन की व्यवस्था की गई थी. जिसमें ना तो सीट का कंडीशन सही था और ना ही ट्रेन में मौजूद शौचालय सही से काम कर रहे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.
इस मामले को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गंभीरता से संज्ञान लिया है. इस चूक के जवाब में, अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारियों को आज से प्रभावी रूप से तत्काल निलंबन के तहत रखा गया है. निलंबित अधिकारियों में अलीपुरद्वार के कोचिंग डिपो अधिकारी और अलीपुरद्वार मंडल के तीन वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर शामिल हैं.
रेल मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा बलों की गरिमा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद बीएसएफ कर्मियों को कश्मीर जाने के लिए नई ट्रेन की व्यवस्था की गई.
अगरतला से बीएसएफ कर्मियों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है. जिसमें उनकी सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा. रेल मंत्रालय ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी चूकें न हों.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…