क्राइम

राजा रघुवंशी के भाई सचिन बोले- ‘सोनम ने 7 परिवारों को बर्बाद किया, उस पर सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई हो’, मेघालय सरकार से मांगी माफी

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के संबंध में उनके भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार से माफी मांगी है. सचिन रघुवंशी ने आज कहा, “मैं मेघालय सरकार से माफी मांगना चाहता हूं कि एक ‘हत्‍यारिन’ सोनम की वजह से मेघालय की छवि खराब हुई है.”

दिवंगत राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस केस को 17 दिनों में सुलझा लिया. मेघालय सरकार को धन्यवाद देते हुए सचिन ने कहा, “दुख की घड़ी में मेघालय सरकार ने हमारा साथ दिया. उनको वहां जाने वाले पर्यटकों की चिंता रहती है. मैं कहना चाहता हूं कि वहां की सरकार हमेशा लोगों को सपोर्ट करती है. हमने उनको जो बुरा-भला कहा, इसके लिए हमें माफ कर दें.”

सोनम पर सख्त कार्रवाई की मांग

इसके अलावा, सचिन ने अपने भाई राजा रघुवंशी के सभी हत्‍यारोपियों से सख्ती से पूछताछ करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने विशेष रूप से सोनम रघुवंशी पर निशाना साधते हुए कहा, “सोनम ने सात परिवारों को बर्बाद कर दिया है. उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.” साथ ही, उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी उचित तरीके से पूछताछ करने की अपील की.

गहरी खाई में मृत मिले थे राजा

राजा रघुवंशी की हत्या का मामला मेघालय में उनके हनीमून के दौरान सामने आया था. पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने इस हत्या की साजिश रची थी. राजा का शव मेघालय की एक गहरी खाई में मिला था, जबकि सोनम और उसके साथियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.

सचिन के बयान से यह स्पष्ट है कि वे मेघालय की छवि को हुए नुकसान से दुखी हैं और चाहते हैं कि इस घटना का असर मेघालय के पर्यटन पर न पड़े. उन्होंने कहा, “मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे मेघालय जाएं, यह एक अच्छी जगह है और सरकार हमेशा लोगों को सपोर्ट करती है.”

यह भी पढ़िए: “हां मैं पति की हत्या की साजिश में थी शामिल”, सोनम ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया जुर्म

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago