Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BSF old train viral video: पुरानी ट्रेन से BSF के जवानों को भेजा जा रहा था कश्मीर, रेल मंत्री ने अलीपुरद्वार मंडल के 4 अधिकारियों को किया निलंबित

त्रिपुरा से कश्मीर में ड्यूटी पर जाने वाले बीएसएफ कर्मियों के लिए ऐसी ट्रेन की व्यवस्था की गई थी. जिसमें ना तो सीट का कंडीशन सही था और ना ही ट्रेन में मौजूद शौचालय सही से काम कर रहे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

Union Minister Ashwini Vaishnav

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव. (फाइल फोटो)

BSF old train viral video: कश्मीर में ड्यूटी पर जाने वाले बीएसएफ कर्मियों को अनुपयुक्त/पुरानी ट्रेन प्रदान करने के मामले में केंद्रीय रेल मंत्री ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. इस मामले को लेकर अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं जवानों के लिए नई ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

बता दें कि, त्रिपुरा से कश्मीर में ड्यूटी पर जाने वाले बीएसएफ कर्मियों के लिए ऐसी ट्रेन की व्यवस्था की गई थी. जिसमें ना तो सीट का कंडीशन सही था और ना ही ट्रेन में मौजूद शौचालय सही से काम कर रहे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

4 अधिकारियों को किया गया निलंबित

इस मामले को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गंभीरता से संज्ञान लिया है. इस चूक के जवाब में, अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारियों को आज से प्रभावी रूप से तत्काल निलंबन के तहत रखा गया है. निलंबित अधिकारियों में अलीपुरद्वार के कोचिंग डिपो अधिकारी और अलीपुरद्वार मंडल के तीन वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर शामिल हैं.

रेल मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा बलों की गरिमा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद बीएसएफ कर्मियों को कश्मीर जाने के लिए नई ट्रेन की व्यवस्था की गई.

बीएसएफ कर्मियों के लिए नई ट्रेन व्यवस्था

अगरतला से बीएसएफ कर्मियों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है. जिसमें उनकी सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा. रेल मंत्रालय ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी चूकें न हों.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest