Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बड़ा धमाका किया है. मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में मानुष शाह और दिया चितले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है.
मानुष और दिया की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की दिग्गज जोड़ी को उलटफेर का शिकार बनाया और सेमीफाइनल में पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की और इसे युवा एथलीटों के लिए प्रेरणादायक बताया.
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस स्पर्धा में दुनिया की 8वें नंबर की भारतीय जोड़ी मानुष शाह और दिया चितले ने देश के लिए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया.
मानुष और दिया की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया की चौथे नंबर की हांगकांग की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. हालांकि, सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त वांग चुक्विन और सन यिंगशा से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत ने कांस्य पदक पक्का कर लिया.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) द्वारा जारी संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानुष शाह और दिया चितले को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि देश में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है और इससे भारत के युवा खिलाड़ियों को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी.
एशियाई खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में यह भारत का कुल चौथा पदक है, जबकि मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में यह भारत का दूसरा मेडल है. इस जीत के साथ ही एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस दल की सफलता में एक और नया अध्याय जुड़ गया है.
यह भी पढ़ें-Asian Games 2026: PM मोदी ने सराहा निशानेबाजों का हुनर, भारत की बेटियों ने 50m राइफल में जीता सिल्वर
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…