Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asian Games 2026: मानुष शाह और दिया चितले ने टेबल टेनिस में जीता ब्रॉन्ज, PM मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में मानुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

PM Modi

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बड़ा धमाका किया है. मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में मानुष शाह और दिया चितले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है.

मानुष और दिया की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की दिग्गज जोड़ी को उलटफेर का शिकार बनाया और सेमीफाइनल में पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की और इसे युवा एथलीटों के लिए प्रेरणादायक बताया.

एशियाई खेल 2026: टेबल टेनिस में मानुष-दिया की जोड़ी को ब्रॉन्ज

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस स्पर्धा में दुनिया की 8वें नंबर की भारतीय जोड़ी मानुष शाह और दिया चितले ने देश के लिए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया.

क्वार्टर फाइनल में उलफेर, सेमीफाइनल में मिला ब्रॉन्ज

मानुष और दिया की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया की चौथे नंबर की हांगकांग की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. हालांकि, सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त वांग चुक्विन और सन यिंगशा से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत ने कांस्य पदक पक्का कर लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) द्वारा जारी संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानुष शाह और दिया चितले को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि देश में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है और इससे भारत के युवा खिलाड़ियों को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी.

टेबल टेनिस में भारत का शानदार रिकॉर्ड

एशियाई खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में यह भारत का कुल चौथा पदक है, जबकि मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में यह भारत का दूसरा मेडल है. इस जीत के साथ ही एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस दल की सफलता में एक और नया अध्याय जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें-Asian Games 2026: PM मोदी ने सराहा निशानेबाजों का हुनर, भारत की बेटियों ने 50m राइफल में जीता सिल्वर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital