देश

Asian Games India Medals: निशानेबाजी में भारत की चांदी! पीएम मोदी ने सराहा महिला टीम का प्रदर्शन

Asian games 2026: जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद और आशि चौकसे ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है.

भारतीय महिला तिकड़ी ने 1763 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि चीन ने एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसके साथ ही निशानेबाजी में भारत के पदकों की संख्या में एक और बड़ा इजाफा हुआ है.

एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला निशानेबाजों ने जीता सिल्वर मेडल

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद कोचालुमकल और आशि चौकसे की भारतीय तिकड़ी ने बेहतरीन निशाना साधते हुए देश के लिए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया.

चीन को मिला गोल्ड, भारत के खाते में आया सिल्वर

फाइनल मुकाबले में भारतीय तिकड़ी ने कुल 1763 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता. इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन की टीम ने 1773 अंकों के एशियाई रिकॉर्ड स्कोर के साथ अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान की टीम 1754 अंकों के साथ कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतने में सफल रही. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारत की तिलोत्तमा सेन और विदार्सा ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश साझा करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के सटीक निशाने और निरंतरता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है.

निशानेबाजी में भारत का दबदबा कायम

एशियाई खेल 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है. राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में पहले ही कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल करने के बाद, इस नए मेडल ने भारत की पदक तालिका और निशानेबाजी में उसकी मजबूत स्थिति को और अधिक समृद्ध किया है.

यह भी पढ़ें-UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

9 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

26 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

44 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

59 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago