देश

भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल यहां बनकर तैयार, आए रोज आने वाले भूकंप नहीं गिरा पाएंगे, 100 साल खड़ा रहेगा

Extradosed Bridge In Assam: असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार हो गया है. यह पुल उत्तरी और दक्षिणी गुवाहाटी को जोड़ेगा. यह पुल एक्स्ट्राडोसेड डिजाइन का है. इसमें गर्डर और केबल दोनों तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. इससे पुल पारंपरिक पुलों से ज्यादा मजबूत और सस्ता बनता है.

इस पु‍ल के कारण चीन से सटे बॉर्डर इलाकों तक भारत की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज की खासियतें

यह देश का पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज है. पुल की अनुमानित उम्र 100 साल है. असम भूकंप जोन-5 में आता है, इसलिए पुल में विशेष पेंडुलम सिस्टम लगाया गया है. यह सिस्टम भूकंप के झटकों को सहन करता है और उन्हें नीचे की ओर स्थानांतरित कर देता है. पुल पर दर्जनों लोडेड ट्रक और डंपर चलाकर लोड टेस्ट भी सफलतापूर्वक किया गया है. अब तक पुल का 99% काम पूरा हो चुका है.

कनेक्टिविटी में आएगा बदलाव

यह पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच यात्रा को बहुत आसान बनाएगा. पहले जहां 1.5 से 2 घंटे लगते थे, अब सिर्फ 15-20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. इससे असम की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा. साथ ही चीन से सटे बॉर्डर इलाकों तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी. सैन्य सामान और लोगों की आवाजाही तेज और सुरक्षित हो जाएगी. यह उत्तर-पूर्व भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

इसी महीने उद्घाटन की तैयारी

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने (फरवरी 2026) में इसका उद्घाटन करने वाले हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 14 फरवरी को यह संभव है. यह पुल असम के इंफ्रास्ट्रक्चर में नया अध्याय जोड़ेगा.

Meghalaya में प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर Living Root Bridge पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिंचवाईं तस्वीर, कहा- सस्टेनेबल फ्यूचर को मिल रहा बढ़ावा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

21 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

49 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago