AFG VS SA T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया. दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 187-187 रन बनाए थे, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा.
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए. गेंद-दर-गेंद स्कोर: 4, 6, 1, 1, 4, 1- कुल 17 रन.
दक्षिण अफ्रीका की पारी: 1, 6, विकेट (डेवाल्ड ब्रेविस), 4, 0, 6. आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर मैच टाई कर दिया. पहला सुपर ओवर भी 17-17 से टाई रहा.
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए. गेंद-दर-गेंद स्कोर: 6, 1, 2, 6, 6, 2- कुल 23 रन. जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही: 0, विकेट (मोहम्मद नबी), 6, 6, 6, विकेट (रहमानुल्लाह गुरबाज).
अफगानिस्तान 18 रन ही बना सका. हालांकि गुरबाज ने लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबले में रोमांच भर दिया, लेकिन अंतिम गेंद पर उनके आउट होते ही साउथ अफ्रीका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर! अभिषेक शर्मा अचानक अस्पताल में भर्ती; क्या टीम इंडिया में होगा बदलाव?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने मजबूत शुरुआत की. क्विंटन डी कॉक (59) और रयान रिकेल्टन (61) ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की नींव दी. निर्धारित 20 ओवर में प्रोटियाज ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 3 विकेट (41 रन) और राशिद खान ने 2 विकेट (28 रन) झटके.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज ने तूफानी शुरुआत दिलाई. उन्होंने महज 42 गेंदों में 84 रन ठोककर मुकाबले को रोमांचक बना दिया. हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…
Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…
Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…
पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…
UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…
Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…