देश

Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी गठबंधन बहुमत के पार, मेघालय में NPP को सबसे ज्यादा सीटें

Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में अगले पांच सालों तक किसकी सत्ता होगी. इसकी तस्वीर काफी हद तक साफ होती जा रही है.  त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की वापसी होती दिख रही है जबकि मेघालय में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है. मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 25 सीटों पर आगे चल रही है.

त्रिपुरा में इस बार सीधा मुकाबला बीजेपी-IPFT गठबंधन और CPI(M)के बीच है. CPI (M) और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़े रहे हैं. बीजेपी को टक्कर देने के लिए काफी समय तक एक-दूसरे के विरोधी रहे CPI (M) और कांग्रेस इसबार एक साथ उतरे हैं. त्रिपुरा में पहली बार चुनाव लड़ रही क्षेत्रीय पार्टी भी काफी चर्चा में है. त्रिपुरा विधानसभा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था. 23 लाख से ज्यादा वोटरों वाले त्रिपुरा में इस बार बंपर वोटिंग हुई है. चुनाव में 89.90 फीसदी वोट पड़े थे.

नागालैंड में मुख्य रूप से मुकाबला NDPP और बीजेपी वाले गठबंधन का राज्य की पूर्व सत्ताधारी पार्टी NPF के साथ है. नागालैंड में भी 60 विधासभा सीटें हैं. बीजेपी ने यहां 60 सीटों में से सिर्फ 20 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं बीजेपी गठबंधन पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है. कांगेस की बात करे तो, कांग्रेस सिर्फ 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस बार बीजेपी प्रत्याशी काजेतो किनिमी के निर्विरोध चुनाव जीतने से 59 सीटों पर ही वोटिंग हुई. नागालैंड में 4 महिला प्रत्याशियों समेत कुल 184 प्रत्याशी मैदान में हैं.

नॉर्थ ईस्ट में त्रिपुरा और नागालैंड के अलावा मेघालय में आज जनादेश आने वाला है. मेघालय में बीजेपी के लिए गुड न्यूज नहीं दिख रही है. तमाम एग्जिट पोलों में NPP की सरकार बनने का ही दावा किया जा रहा है. इस बार सभी पार्टियां अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं. मेघालय में कुल 375 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 57 सीटों पर चुनाव लड़ा. तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. NPP सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है…काउंटिंग से पहले मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. काउंटिंग के लिए 13 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

22 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

48 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

60 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago