Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: 25 दिसंबर का दिन भारत के लिए सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि विकास के महाकुंभ का गवाह बनने जा रहा है. आज देश के तीन अलग-अलग कोनों में तीन बड़े धमाके होने वाले हैं. एक तरफ लखनऊ में इतिहास जीवित होगा, दूसरी तरफ ग्वालियर में 2 लाख करोड़ की बारिश होगी, और दिल्ली में? दिल्ली में आज से एक ऐसी क्रांति शुरू हो रही है, जिससे अब राजधानी में कोई भूखा नहीं सोएगा. अटल जी की याद में देश को क्या-क्या मिला?
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. लेकिन इस बार यह नमन सिर्फ फूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास की बड़ी-बड़ी सौगातों के रूप में देश को मिल रहा है. ‘सुशासन दिवस’ के मौके पर केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक ने जनता के लिए खजाना खोल दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2:30 बजे अटल जी की कर्मभूमि लखनऊ में होंगे. वे यहां देश को ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ समर्पित करेंगे. यह स्मारक 65 एकड़ में फैला है. यहां अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. यहां कमल के आकार का एक अत्याधुनिक संग्रहालय बनाया गया है, जो भारत की नेतृत्व विरासत और राष्ट्रीय यात्रा को हाई-टेक अंदाज में दिखाएगा. यह स्थल नई पीढ़ी के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा.
अटल जी की जन्मभूमि ग्वालियर में भी आज विकास का सूर्योदय होगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव यहां ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट’ में शामिल होंगे. इस समिट के जरिए मध्य प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा. यह आयोजन सिर्फ एक समिट नहीं, बल्कि रोजगार और सुशासन के नए युग की शुरुआत है. अमित शाह यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित कर अटल जी के आर्थिक विजन को आगे बढ़ाएंगे.
राजधानी दिल्ली में आम आदमी और श्रमिकों के लिए आज का दिन बेहद खास है. दिल्ली सरकार ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए आज से ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत कर दी है. अब 100 स्थानों पर गरीबों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन मिलेगा. अटल जी का सपना था कि कतार के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे. यह योजना उसी सपने को पूरा करती है, जिससे महंगाई के दौर में जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी.
एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…
India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…