Bharat Express DD Free Dish

‘लड़कों में दिलचस्पी नहीं…’ लड़कियों ने गैस चूल्हे के 7 फेरे लेकर रचाई शादी, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का अनोखा ‘क्लाइमेक्स’

Bihar Supaul Lesbian Marriage: सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक ऐसी शादी हुई जिसने सबको चौंका दिया. न बैंड, न बाजा, और न ही कोई दूल्हा. इंस्टाग्राम पर मिलीं दो सहेलियों ने लड़कों को रिजेक्ट कर एक-दूसरे को ही जीवनसाथी चुन लिया. मंदिर के सन्नाटे में, पारंपरिक हवन कुंड की जगह ‘गैस चूल्हे’ के फेरे लेकर कसमें खाईं.

Bihar Supaul Lesbian Marriage Two Girls Insta Love Story From Triveniganj Video Viral

Bihar Supaul Lesbian Marriage: राजेश चौधरी/सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसने सामाजिक मान्यताओं को नई बहस दी है. त्रिवेणीगंज में एक मॉल में साथ काम करने वाली दो युवतियों ने दुनिया की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए. सबसे खास बात यह रही कि इस शादी में कोई पुरुष ‘दूल्हा’ नहीं था, बल्कि एक युवती ने ही दूल्हे का फर्ज निभाया. सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे जिले में सुर्खियों में आ गया है.

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी प्यार (Supaul Same Sex Marriage)

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दो साल पहले दोस्ती हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. ‘लड़कों में दिलचस्पी न होने’ की बात कहकर दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया. मंदिर के सन्नाटे में पारंपरिक हवन कुंड की जगह ‘गैस चूल्हे’ को साक्षी मानकर ली गई ये कसम अब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. दोनों पिछले दो महीने से लिव-इन में भी रह रही थीं.

लव स्टोरी का अनोखा ‘क्लाइमेक्स’ (Supaul Instagram Love Story)

त्रिवेणीगंज के एक मॉल में काम करने वाली इन दोनों युवतियों की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. वर्चुअल दुनिया की यह दोस्ती रील और चैटिंग से आगे बढ़कर हकीकत में बदल गई. एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया. अपनी शादी को अंजाम देने के लिए वे चुपचाप त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं. वहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार या भारी भीड़ के बिना, एक जलते हुए गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया.

पूजा बनी ‘दूल्हा’, काजल बनी ‘दुल्हन’

इस समलैंगिक विवाह में रस्में भी अनोखे तरीके से निभाई गईं. नवविवाहित युवतियों में से पूजा गुप्ता ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल कुमारी दुल्हन बनीं. दोनों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है और उनका यह रिश्ता पूरी तरह से आपसी सहमति और भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है. दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई हैं.

ये भी पढ़ें: नौकरी-छोकरी सब मिलेगी! डेट पर 31 हजार, शादी पर मिलेंगे पूरे 25 लाख; सरकार ने खोल दिया खजाना

‘फिजिकल रिलेशन’ से परे है यह रिश्ता

आमतौर पर शादियों को शारीरिक संबंधों से जोड़कर देखा जाता है लेकिन इन युवतियों का नजरिया अलग है. उन्होंने मीडिया और स्थानीय लोगों को बताया कि उनके रिश्ते में ‘फिजिकल संबंध’ (शारीरिक संबंध) का कोई महत्व नहीं है. वे केवल एक-दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी रहना चाहती हैं और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं. दोनों पिछले दो महीनों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थीं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बटी राय (Supaul Marriage Viral Video)

शादी के बाद दोनों ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो जंगल की आग की तरह फैल गया. इस विवाह को लेकर स्थानीय लोगों की राय बंटी हुई है. जहां युवा वर्ग इसे निजी स्वतंत्रता और प्यार की जीत बता रहा है, वहीं बुजुर्ग और पारंपरिक सोच वाले लोग इसे संस्कृति और रीति-रिवाजों के खिलाफ बता रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read