देश

Atiq Ahmed Shot Dead: “राज्य का ‘एनकाउंटर प्रदेश’ बन जाना कितना उचित है?” अतीक-अशरफ की हत्या पर बोली मायावाती

Atiq Ahmed Shot Dead: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज में माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ (Ashraf Ahmad) की हत्या पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर अनेक गम्भीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है तथा यह सोचने की बात है कि राज्य का ‘एनकाउंटर प्रदेश’ बन जाना कितना उचित है?

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने मामले में देश की शीर्ष अदालत से उचित कार्रवाई की मांग की है. रविवार की सुबह बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा, “गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेक गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है”

मायावती (Mayawati) ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “ देश भर में चर्चित इस अति-गंभीर व अति-चिन्तनीय घटना का माननीय उच्चतम न्यायालय अगर स्वंय ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर.” उन्होंने कहा, “ वैसे भी उत्तर प्रदेश में ‘कानून द्वारा कानून के राज’ के बजाय, अब इसका एनकाउंटर प्रदेश बन जाना कितना उचित? सोचने की बात.”

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: “यूपी में बंदूक के दम पर चल रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो जांच”, अतीक-अशरफ हत्या पर बोले ओवैसी

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद (60) और उनके भाई अशरफ की शनिवार रात को कुछ हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब पुलिस दोनों को प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रदेश के सभी ज़िलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

4 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

29 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

47 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago