देश

Atiq-Ahsraf Shot Dead: ‘माफिया ब्रदर्स’ के हत्यारों की थोड़ी देर में होगी पेशी, रिमांड की मांग करेगी एसआईटी, छावनी बना कोर्ट परिसर

Atiq-Ahsraf Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारों की आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेशी होगी. इसको देखते हुए कोर्ट परिषर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है. बता दें कि कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि तीनों हत्यारों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लाया जाए. वहीं, सूत्रों का कहना है कि एसआईटी तीनों की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है.

बता दें कि सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस वक्त हत्या कर दी थी, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था. यह घटना बीते शनिवार (15 अप्रैल) की रात करीब 10 बजे हुई थी. हत्यारें पत्रकार बनकर पहुंचे थे और माफिया ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी. इस घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इस घटना की पूरी जांच के लिए मंगलवार को एसआईटी गठित कर दी गई थी. इसी के बाद एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की थी.

सूत्रों के मुताबिक, अतीक के गुर्गों के खतरे को देखते हुए तीनों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेज दिया गया था. ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि तीनों हत्यारों से बदला लेने के लिए अतीक के गुर्गे तीनों पर हमला कर सकते हैं. इसको देखते हुए पेशी के दौरान जेल से कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- NHRC ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में यूपी DGP और प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस, जानिए क्या कहा

वहीं, सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को पेश किया जाए. क्योंकि पुलिस कस्टडी में ही अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी. इसको देखते हुए माफिया ब्रदर्स के तीनों हत्यारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है. पुलिस अधिकारियों ने देर शाम मंगलवार को कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया था. पेशी के दौरान पूरी कचहरी छावनी में तब्दील रहेगी. खासतौर पर आरएएफ व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है. फिलहाल, तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago