अतीक अहमद (फाइल फोटो)
Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की शनिवार को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने अतीक को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया जब उसे पुलिस हिरासत में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. तीनों हमलावरों ने अतीक के साथ उसके भाई अशरफ की भी हत्या कर दी. अतीक पर बसपा के विधायक रहे राजू पाल की हत्या समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज थे. राजू पाल की हत्या के मामले में ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रीतमपुरा के गालिब अपार्टमेंट से साल 2008 में अतीक को गिरफ्तार किया था.
उस वक्त सांसद अतीक फरार चल रहा था. पुलिस के एक सूत्र के मुताबिक, अतीक गालिब अपार्टमेंट में छिपा था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गई. 31 दिसंबर, 2008 को लगभग 4 बजे शाम को पुलिस ने गालिब अपार्टमेंट के बाहर जाल बिछाया. अतीक अपनी होंडा सिटी कार में भागने ही वाला था कि तभी उसे पकड़ लिया गया.
2008 में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में अतीक की एक तस्वीर भी सामने आई थी. राजू पाल की हत्या के बाद यूपी पुलिस भी अतीक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. वहीं स्पेशल सेल ने अतीक के शूटर के सेलफोन का पता लगाया था, जिससे आखिरकार दिल्ली में उसके ठिकाने तक पहुंचे और उसे गिरफ्तार किया गया था.
पहले पुलिस को इनपुट मिला था कि अतीक जामा मस्जिद इलाके में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची थी. लेकिन अतीक तब तक अपना ठिकाना बदल चुका था. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि अतीक गालिब अपार्टमेंट में किसी से मिलने आ रहा है. पुलिस की दस टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपार्टमेंट को घेर लिया कि वह भाग न जाए. इसके बाद शाम 4 बजे अतीक बाहर आया और होंडा सिटी कार में सवार हो गया.
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed-Ashraf Murder: अतीक अहमद-अशरफ मर्डर केस में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा, सुभाष वत्स और सब-इंस्पेक्टर विनय त्यागी ने कुछ दूर पीछा करने के बाद अतीक की कार को अपनी कार से रोक लिया. सूत्रों ने दावा किया, “जैसे ही हमने उसके माथे पर बंदूक रखी, अतीक ने पेशाब कर दिया था. इसके बाद अतीक को स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी कार्यालय ले जाया गया.”
पुलिस अब अतीक के गुर्गों की तलाश में जुटी है. उसकी पत्नी शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही है और अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है. वहीं उसके बेटे असद को कुछ दिनों पहले ही यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…