देश

Atiq Ahmad: 10 लाख की रंगदारी मामले में भी बना रिमांड, अतीक अहमद का बयान दर्ज करने साबरमती जेल जाएगी यूपी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

Atiq Ahmad: माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. बीते दिनों प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा के बाद अब एक दूसरे मामले में अतीक का रिमांड बन गया है. दरअसल, अतीक अहमद के खिलाफ जेल से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में वारंट बनवाने के बाद अब पुलिस ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में भी माफिया के खिलाफ रिमांड बनावा ली है. अब पुलिस गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद का बयान दर्ज करेगी.

दरअसल, 31 अगस्त 2022 को माफिया अतीक अहमद के गुर्गों मोहम्मद आसाद, आवेज अहमद, नदीम अहमद, शाह अहमद और अन्य के खिलाफ कसारी मसारी के रहने वाले मोहम्मद आजम ने जानलेवा हमला, धमकी और रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज कराया था. पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 14 अगस्त 2022 की दोपहर में वह अपने एनुद्दीनपुर स्थित प्लॉट पर निर्माण करवाने गया था. उसी समय कार सवार 5-6 लोग आए और उस पर पिस्टल सटा दिया. इसके साथ ही बदमाशों ने कहा कि यहां काम करना है तो पहले उसे 10 लाख रुपए देना होगा. जो भी यहां काम करता हो वो अतीक को पैसा पहुंचाता है. इतना ही नहीं, पीड़ित ने कहा कि बदमाशों ने उसकी पिटाई भी. इस मामले में पुलिस सिर्फ एक आरोपी को पकड़ सकी. बाकी सभी फरार हैं.

तीन जेलों के वरिष्ठ अधीक्षक निलंबित

उत्तर प्रदेश के नैनी (प्रयागराज), बरेली और बांदा स्थित कारागारों में एक अप्रैल को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर तीनों स्थानों पर तैनात रहे वरिष्‍ठ कारागार अधीक्षकों को प्रशासनिक शिथिलता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ‘जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनमें नैनी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शशिकांत सिंह, बांदा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम और बरेली जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस-बीजेपी में वीडियो वॉर, BJP ने मनमोहन सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप तो कांग्रेस पूछ रही है अडानी से PM मोदी का रिश्ता?

प्रयागराज में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद मिले सुराग और बरेली जेल के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर कारा उप महानिरीक्षक आर एन पांडेय को जांच सौंपी गई थी. आर एन पांडेय ने हाल ही में अपनी जांच रिपोर्ट कारागार महानिदेशक को सौंप दी थी. दंडित किये गये अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर अशरफ और अतीक के बेटे समेत अन्य को सहूलियत देने का आरोप है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

32 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

44 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago