देश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: 10 दिसंबर से मानवाधिकार सप्ताह मनाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा आघात पहुंचाया है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए न्याय की मांग की और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए अभियान शुरू किया है. मंच ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ चुप्पी नहीं साधी जाएगी.

महत्वपूर्ण बैठक में कठोर निर्णय

नई दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मंच के कार्यालय कलाम भवन में सोमवार देर रात तक चली बैठक में विभिन्न ज्वलंत मुद्दे पर गहन चिंतन किया. बैठक में मोहम्मद अफजाल, शाहिद अख्तर, डॉक्टर माजिद तालिकोटी, शालिनी अली, सैयद रजा हुसैन रिजवी, गिरीश जुयाल, इमरान चौधरी, हाफिज साबरीन, शाकिर हुसैन, विराग पांचपीर, फारूक खान, ठाकुर राजा रईस, एसके मुद्दीन, अबु बकर नकवी, शाहिद सईद, अल्तमश बिहारी, इरफान अली पीरजादा आदि ने भाग लिया.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले चिंताजनक

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार अत्याचार, मंदिरों का विध्वंस, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और सामाजिक असहिष्णुता की घटनाएं हो रही हैं. एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद सईद ने इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” करार दिया. उन्होंने कहा, “यह केवल धार्मिक मुद्दा नहीं है, यह मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों की रक्षा का मामला है. भारत को बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाना होगा.”

एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल ने बताया कि मंच 10 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानवाधिकार सप्ताह मनाएगा. इस दौरान देशभर में मंच विरोध प्रदर्शन करेगा, जिसका उद्देश्य न केवल पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करना है, बल्कि इस गंभीर समस्या को वैश्विक स्तर पर उजागर करना भी है.

भारत सरकार से प्रमुख मांगें

संगठन ने मांग की कि भारत सरकार, बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालकर मंदिरों और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले रुकवाए. बांग्लादेश में हो रहे मानवाधिकार हनन को वैश्विक मंचों पर उठाया जाए. बांग्लादेश में प्रभावित हिंदू परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान की जाए.

संभल हिंसा

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने संभल में हुई हिंसा के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. मंच का आरोप है कि सपा और कांग्रेस ने चुनावों में अपनी हार की खीज उतारने के लिए लोगों को भड़काया, अफवाहें फैलाईं और दंगे की साजिश रचकर शहर को हिंसा की आग में झोंक दिया. राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की और लोगों से अपील की है कि वे अमन, शांति, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखें. उन्होंने संविधान और न्यायपालिका के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया ताकि समाज में शांति और स्थिरता बनी रहे.

अजमेर दरगाह विवाद

अबु बकर नकवी ने अजमेर दरगाह से जुड़े विवाद पर शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि अजमेर दरगाह भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है, और यहां सभी धर्मों के लोग आस्था रखते हैं. उन्होंने इस सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. एमआरएम ने हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और सरकार से अपील की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

धार्मिक कट्टरता के खिलाफ एकजुट

राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर शालिनी अली ने कहा कि अजमेर शरीफ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल और समाज की शांति के प्रयास दोनों ही भारत की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सहिष्णुता के प्रतीक हैं. ये स्थल आध्यात्मिकता और श्रद्धा के केंद्र हैं, जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं. कट्टरपंथ और व्यर्थ विवाद न केवल इन स्थलों की पवित्रता को आहत करते हैं, बल्कि समाज की एकता और विकास में भी बाधा उत्पन्न करते हैं. मंच ने अपील की है कि वे धार्मिक कट्टरता के खिलाफ मोहब्बत और इंसानियत के साथ खड़े हों. यह समय है जब समाज के सभी वर्ग मिलकर शांति और सौहार्द का संदेश दें और नफरत के खिलाफ एकजुट हों.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

3 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

14 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago