उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया की जरूरतों के अनुसार सुसज्जित है महाकुम्भ का मीडिया सेंटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया. उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह डिजिटल मीडिया सेंटर 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ की महागाथा को पूरी दुनिया में प्रसारित करने के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा. यहां सूचनाओं को संकलित करने, उन्हें प्रसारित करने के लिए वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.

यह महाकुम्भ के लिए पूरी दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं की सूचनाओं का भी प्रमुख केंद्र होगा. इसके माध्यम से डबल इंजन की सरकार द्वारा महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं,व्यवस्थाओं और सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचेगी और महाकुम्भ की एक सकारात्मक छवि उभरकर सामने आएगी. यह सेंटर न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रमुख स्रोत बनेगा, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत के संवाददाताओं और छायाकारों के लिए भी सुविधाजनक होगा. मीडिया सेंटर में स्थापित खास डिजिटल सेल्फी पॉइंट पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी भी ली.

हाईली प्रोफेशनल कैमरों से दिखेगा महाकुम्भ का जीवंत दृश्य

डिजिटल मीडिया सेंटर में करोड़ों रुपए की लागत से हाई रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों के माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं के माध्यम से दर्शक महाकुम्भ के आयोजन का वास्तविक अनुभव ले सकेंगे. इसके अतिरिक्त, मीडिया सेंटर में एक विशेष पॉडकास्ट रूम भी बनाया गया है. यह पॉडकास्ट रूम महाकुम्भ से संबंधित चर्चा का केंद्र बिंदु होंगा. यहां विशेषज्ञ विभिन्न मीडिया माध्यमों से महाकुम्भ के महत्व, आयोजन की प्रक्रिया और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर जानकारी साझा कर सकेंगे.

कॉन्फ्रेंस रूम और अन्य सुविधाएं

डिजिटल मीडिया सेंटर में एक अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य विशिष्टजन मीडिया प्रतिनिधियों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे. इसके अलावा, पीसीआर रूम में दो बड़ी और दो छोटी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जो लाइव फीडिंग के माध्यम से महाकुम्भ की कवरेज करेंगे. पीसीआर रूम के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्टूडियो और पॉडकास्ट की लाइव फीडिंग भी यूट्यूब, वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

ब्रॉडकास्ट कैमरा और अपलिंक की सुविधा

इस मीडिया सेंटर में ब्रॉडकास्ट कैमरा और अपलिंक की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लाइव प्रसारण का कार्य बिना किसी तकनीकी समस्या के आसानी से किया जा सके. इसके साथ ही पचास-पचास लाख रुपए के लेंस वाले कैमरे भी लगाए गए हैं, जो महाकुम्भ के हर दृश्य को उच्च गुणवत्ता में रिकॉर्ड करेंगे.

विशेष सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था

मीडिया सेंटर में वीआईपी लाउंज, डबल बेड वाले आरामदायक रूम और 56 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता वाला विशेष कैफेटेरिया भी होगा. इसके अलावा प्रेस ब्रीफिंग के लिए 400 लोगों के एक साथ बैठने की सुविधा और वर्क स्टेशन पर 65 से ज्यादा कंप्यूटर भी लगाए गए हैं.

सिक्योरिटी की विशेष व्यवस्था

मीडिया सेंटर में एंट्री और एग्जिट के लिए चार बड़े दरवाजे बनाए गए हैं और सिक्योरिटी की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी मीडिया कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. एंट्री करते ही एक सूचना डेस्क बनाई गई है, जहां सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

22 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

25 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

34 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

35 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

44 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

45 minutes ago