कोहरा
Road Safety: उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक, इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश तक आसमान में कोहरे की चादर बिछ गई है. सुबह या सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी मौसम कोहरा छाया हुआ है. और इस कोहरे की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो रही है. केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2022 के ये आंकड़े जारी किए हैं. बता दें कि आंकड़े बताने का उद्देश्य आपको डराना नहीं, बल्कि सावधान करना है.
सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोहरे के कारण साल 2022 में सड़क हादसे से मौतों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी इजाफा हुआ है. 2021 में 13,372 लोगों ने कोहरे के कारण सड़क हादसे में जान गंवाई, जबकि 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 14,583 हो गया. हालांकि ये आंकड़ा 2018 और 2019 की तुलना में कम है. तब क्रमश: 28,026 और 33,602 लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई थी. 2021 के मुकाबले दोपहिया वाहन सवारों की मौत में लगभग आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
यह भी पढ़ें: Opinion: किस्सा कुर्सी का, अधर में नीतीश कुमार और जेडीयू का भविष्य!
बता दें कि देश के भीतर एक साल में ही करीब 4 लाख से ज्यादा हादसे हुए हैं. इन दुर्घटनाओं में 14583 लोगों की मौत हुई है. इनमें सर्दियों में हुई दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह कोहरा भी रहा है. 2021 से पहले के चार वर्षों का आंकड़ा देखें तो कोहरे की वजह से 1.15 लाख सड़क हादसे हुए हैं.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…