देश

Ayodhya: रामलला की सेवा में लगे पुजारियों-कर्मचारियों के बहुरे दिन, बढ़ी सैलरी, जानें अब कितना हुआ वेतन

Ayodhya: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में जहां एक ओर तेजी से रामलला का मंदिर बन रहा है और उतनी ही तेजी से रामलला की सेवा में सालों से लगे पुजारियों के दिन भी बहुर रहे हैं. यहां पर प्रधान पुजारी से लेकर सहायक पुजारी और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है. तो वहीं पुजारियों के बढ़े वेतन को लेकर प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को धन्यवाद दिया है. मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारी भी तेजी से आगे बढ़ रही है.

बता दें कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाए जाने को लेकर बयान दिया था और उन्होंने इस बात को लेकर आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. साथ ही ये भी कहा था कि इसको लेकर मंथन चल रहा है. उन्होंने पुजारियों को रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिए जाने की बात कही थी.रामलला की सेवा में लगे पुजारियों और कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये वेतन कर दिया गया है. जबकि पहले प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 रुपए मिलते थे. तो वहीं अन्य पुजारियों व सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है. इसको लेकर प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: देश के 10 करोड़ घरों तक पहुंचाई जाएगी रामलला की तस्वीर, बनाई गई ये बड़ी योजना, मंदिर शिखर पर फहराएगी पताका

जनवरी में होगा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

बता दें कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इन दिनों प्राण–प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है. जहां एक ओर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है तो वहीं खबर सामने आ रही है कि गर्भगृह का कार्य पूरा हो गया है और अब फिनिशिंग और फर्श का काम जारी है. मालूम हो कि अगले साल यानी कि 2024 के जनवरी महीने में राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. इसको लेकर तैयारी जारी है. करीब 25 हजार लोगों को टिकट से एंट्री दिलाने की योजना बनाई गई है तो वहीं सभी के ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था भी कराए जाने को लेकर तैयारी जारी है. बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत कार्यक्रम में शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

17 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

53 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago