देश

Ayodhya: “रामायण की अयोध्या दिखाई दे रही है साक्षात…”, कारसेवक पुरम में बोले सीएम योगी

Ayodhya: भगवान राम की नगरी में दीवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. दीवाली की पूर्व संध्या यहां आयोजित दीपोत्सव में लाखों दीपों ने जहां राम लला की नगरी को जगमग किया वहीं, सुबह से ही अयोध्या में भगवान राम की महिमा का गुणगान घर-घर दिखाई दे रहा है. इस बीच कारसेवक पुरम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “रामायण में हम जिस अयोध्या की कल्पना करते हैं वह अयोध्या नगरी हमें साक्षात दिखाई दे रही है.” इस सम्बंध में सीएम योगी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कारसेवक पुरम में साधु-संतों के साथ चर्चा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया और कहा, “रामायण में हम जिस अयोध्या की कल्पना करते हैं वह अयोध्या नगरी हमें साक्षात दिखाई दे रही है.” इसी के साथ उन्होंने आगे कहा,”दिसंबर के अंत तक अयोध्या अपना भव्य रूप ले लेगी. अब अतिथि देवो भव: की हमारी जिम्मेदारी है. ” इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का वहन करेगी लेकिन हम भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं.  22 जनवरी के बाद आज की तुलना में 10 गुना श्रद्धालु अयोध्या पधारने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Deepotsav 2023: राममय हुई अयोध्या… एक साथ जले 22 लाख से ज्यादा दीपक, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें दीपावली के अवसर पर रविवार की सुबह ही सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या हनुमानगढ़ी पहुंचे और यहां पर दर्शन पूजन के बाद रामलला के दर्शन करने पहुंचे और फिर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास पर उनसे मुलाकात की. इसके बाद सीएम कारसेवक पुरम पहुंचे औऱ यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव का साक्षी देश और दुनिया बनी है. उन्होंने कहा कि 54 देशों के राजदूतों ने आकर नई अयोध्या के दर्शन किए है. दीपोत्सव का भव्य रूप उसी श्रृंखला का हिस्सा था जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है. सीएम ने आगे कहा कि दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का हम सबके लिए एक माध्यम है. मैं सभी को दीपावली की बधाई देता हूं.

साधु-संतों के साथ की बैठक

बता दें कि कारसेवक पुरम में सीएम योगी ने साधु-संतों के साथ बैठक की. इस मौके पर सीएम ने 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और फिर यहां से सीएम अयोध्या के लिए रवाना हो गए. बता दें कि यहां पर मुख्यमंत्री वनटांगिया जनजाति के लोगों के साथ दीवाली का त्योहार मनाएंगे और रविवार को गोरखपुर में ही प्रवास करने के बाद वह सोमवार को राजस्थान के लिए रवाना होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

10 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

39 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

2 hours ago