देश

Mathura News: कारोबारी की पत्नी की हत्या करने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, ड्राइवर के साथ मिलकर रची थी साजिश

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल की पत्नी कल्पना अग्रवाल की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश फारुख को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा गया था. सूत्रों के मुताबिक, बदमाश फारुख ने कारोबारी की पत्नी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उनके ही ड्राइवर मोहसिन के साथ साजिश रची थी और इस बड़ी घटना को अंजाम दिया था. 4 नवम्बर की देर रात गुरु कृपा विलास कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण कुमार अग्रवाल की पत्नी कल्पना अग्रवाल को बुरी तरह से पीट कर हत्या कर दी थी. इसके बाद घर में रखा कैश और ज्वैलरी लेकर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद से ही पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी थी.

ये भी पढ़ें– उत्तराखंड में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन सुरंग धंसा, मलबे में फंसे 36 मजदूर

इस तरह दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, फारुख ने ड्राइवर के साथ मिलकर करीब 20 दिन पहले घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची थी और फारुख के कहने पर ही ड्राइवर ने करीब 15 दिन पहले घर के मेन गेट की चाबी चुराई थी और फिर घटना को अंजाम देने की दिशा में दोनों जुट गए थे. पुलिस ने आगे बताया कि 3 नवम्बर की शाम को जब मोहसिन कारोबारी अग्रवाल को वृंदावन स्थित उनकी दुकान से घर लेकर आया, तभी उसने गाड़ी में मुख्य आरोपी फारुख को भी सामान रखने की जगह पर छिपा दिया. इस वजह से किसी को पता ही नहीं चला कि गाड़ी मे कोई छिपा भी है. तो वहीं जब कारोबारी घर पहुंचे तो मोहसिन ने गाड़ी अनलॉक कर दी और चाभी फारुख को दे दी. इसके बाद घटना को अंजाम देने के लिए फारुख देर रात गाड़ी से निकला और पहले से मौजूद घर की चाभी से गेट खोलकर घर के अंदर घुस गया और फिर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.

ड्राइवर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से ड्राइवर मोहसिन को पहले गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया. मोहसिन से पूछताछ के बाद पुलिस को फारुख के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद फारुख को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस की एसओजी टीम से उसकी मुठभेड़ हो गई और जवाबी कार्रवाई में फारुख पुलिस की गोली का शिकार हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान फारुख के पास से 21 लाख 88 हजार कैश, हीरे और सोने के जेवर व लूटी गई टोयोटा इनोवा कार और गोलियां बरामद की हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

15 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago