देश

अंतिम चरण में पहुंचा राम मंदिर का निर्माण, प्रथम तल पर होगा राम दरबार : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर की रूपरेखा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर भगवान राम की मूर्ति रखी जाएगी। पहली मंजिल पर राम दरबार का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की दूसरी मंजिल पर भगवान राम से संबंधित दूर्लभ साहित्यों को रखा जाएगा।

इस संबंध में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर की रूपरेखा अपने अंतिम चरण में है। राम लला की मूर्ति भूतल पर रहेगी। वहीं पहली मंजिल पर राम दरबार स्थापित होगा। वहीं दूसरी मंजिल पर भगवान राम से संबंधित दूर्लभ साहित्य के अंश रखे जाएंगे।

सीएम योगी ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया था भाग

बता दें कि, 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे थे। जहां उन्होंने राम मंदिर की पहली मंजिल पर स्थापित किए जा रहे राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। यह समारोह मंगलवार सुबह 6.30 बजे से शुरू हुआ और 5 जून तक जारी रहा। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर राम मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जिसे देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु लगातार अयोध्या में आ रहे हैं।

8 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई

भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान 8 मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें माता सीता, भगवान हनुमान और भगवान लक्ष्मण की भी मूर्ति शामिल है।

ये भी पढ़ें: नक्सलवाद पर करारी चोट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सफल ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों से की मुलाकात, दी बधाई

धार्मिक मार्गों पर मांस बिक्री बैन

एक तरफ राम मंदिर को सजाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन अयोध्या के धार्मिक पथों (राम पथ और धर्म 14 कोशी मार्ग) पर लगने वाले मांस के दुकानों को बैन करने में जुट गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में ये शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अयोध्या के धार्मिक रास्तों पर मांस की बिक्री की जा रही है। जिसपर योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था।

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago