मनोरंजन

प्रभास को छोड़, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में Deepika Padukone की हुई एंट्री, निभाएंगी हीरोइन का रोल

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भले ही अब संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट फिल्म का हिस्सा नहीं हैं पर उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है. दीपिका एटली कुमार की मैग्नम ओपस फिल्म ‘AA22xA6’ में शामिल हो गई हैं. इस फिल्म में वो पहली बार तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं.

अल्लू अर्जुन संग नजर आएंगी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म ‘एए22एक्सए6’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. फिल्म की टीम ने शनिवार को यह जानकारी दी.फिल्म बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”विजय पथ पर अग्रसर रानी. स्वागत है दीपिका पादुकोण.”

दीपिका फिल्म में निभाएंगी रानी का किरदार

मेकर्स ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर एटली और दीपिका पादुकोण सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान एटली उन्हें अपनी फिल्म की कहानी बताते हैं. वीडियो में दीपिका के कुछ ‘मोशन कैप्चर’ की भी झलक है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक रानी का किरदार निभाएंगी, जो घोड़े पर सवार है और जिसे तलवार चलाने में महारत हासिल है.

ये भी पढ़ें: डिनो मोरिया के घर ED की दस्तक: क्या बॉलीवुड का चेहरा अब घोटालों का नया मोर्चा बन रहा है?

फैंस ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर (Deepika Padukone)

दीपिका की इस वीडियो को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. फैंस इसपर कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”दीपिका पादुकोण का एक्शन रोंगटे खड़े कर देने वाला है.” एक अन्य ने कहा,”वह यहां बहुत खतरनाक लग रही हैं.” कई लोगों कमेंट्स में कहा कि तीन बड़े नामों के बीच कोलेबोरेशन कितना ब्लॉकबस्टर होगा. कुछ लोगों ने दीपिका के हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक और पैन इंडिया फिल्म स्पिरिट से बाहर निकलने का मजाक उड़ाया.

स्पिरिट से क्यों बाहर हुई थीं दीपिका?

फिल्म से दीपिका का बाहर निकलना विवादों में घिर गया था जिसमें वांगा सहित फिल्म की टीम ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अन प्रोफेशनल डिमांड की जिसकी वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ा. जबकि कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए दीपिका को सपोर्ट किया और कहा कि दीपिका ने केवल 8 घंटे के वर्कडे की मांग सही की क्योंकि वो एक मां है. दीपिका इससे पहले क्लिक में काम कर चुकी है जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago