रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौत
अयोध्या – हालिया कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जिससे सभी लोग हैरान हैं.कम उम्र में हार्ट अटैक होना आम बात सी हो गयी है. ऐसे में एक मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सामने आया है. जहां रामलीला समारोह में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. एक दिन पहले फतेहपुर जिले में रामलीला के ‘लंका दहन’ प्रसंग के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 साल के एक युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी.
60 साल के कलाकार पतिराम अयोध्या के ऐहर गांव में ‘सीता हरण’ प्रसंग के दौरान रावण की भूमिका निभा रहे थे, उसी समय उनके सीने में दर्द उठा, उन्होंने अपना सीना पकड़ लिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह बेहोश होकर मंच पर गिर पड़े. रामलीला का मंचन तुरंत रोक दिया गया और रामलीला समिति के सदस्यों ने पतिराम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण ‘कार्डिक अरेस्ट’ बताया है.
ग्राम प्रधान पुनीत कुमार साहू ने बताया कि पतिराम कई वर्षो से रावण की भूमिका निभाते आ रहे थे. उनके परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है.
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…