Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya : रामलीला में दिल के दौरा पड़ने से रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौत

रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौत

अयोध्या – हालिया कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जिससे सभी लोग हैरान हैं.कम उम्र में हार्ट अटैक होना आम बात सी हो गयी है. ऐसे में एक मामला  उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सामने आया है. जहां रामलीला समारोह में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. एक दिन पहले फतेहपुर जिले में रामलीला के ‘लंका दहन’ प्रसंग के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 साल के एक युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी.

60 साल के कलाकार की मौत

60 साल के कलाकार पतिराम अयोध्या के ऐहर गांव में ‘सीता हरण’ प्रसंग के दौरान रावण की भूमिका निभा रहे थे, उसी समय उनके सीने में दर्द उठा, उन्होंने अपना सीना पकड़ लिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह बेहोश होकर मंच पर गिर पड़े. रामलीला का मंचन तुरंत रोक दिया गया और रामलीला समिति के सदस्यों ने पतिराम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण ‘कार्डिक अरेस्ट’ बताया है.

ग्राम प्रधान पुनीत कुमार साहू ने बताया कि पतिराम कई वर्षो से रावण की भूमिका निभाते आ रहे थे. उनके परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest