Elon Musk को क्यों किया जा रहा ट्रोल ?
इस साल के शुरुआत से ही रूस-यूक्रेन की सेना जहां एक तरफ जंग के मैदान में एक दूसरे से लोहा ले रही है. तो वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब Elon Musk ने ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसको लेकर लोग उन पर आग बबूला हो रहे हैं.
दरअसल Elon Musk ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति स्थापित करने की बात की है. जिसे लेकर उन्होंने एक पोल का आयोजन किया था. इसी को लेकर Elon को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है. इस ट्वीट पर यूक्रेन की ओर से ऑफिशियली सीरियस रिएक्शन दिया गया है. वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया है.
एलन स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ Elon Musk ने यूक्रेन में इंटरनेट कनेक्टिविटी दी थी. उन्होंने स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए यूक्रेन में इंटरनेट की सेवा उपलब्ध करवाई थी. यूक्रेन के नागरिकों ने मस्क से इसके लिए मदद मांगी थी. रुस के हमले के बाद यूक्रेन पर आए संकट में Musk के इस काम के लिए उन्हे काफी सराहा गया था.
रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीनों से ज्यादा चल रहे युद्ध पर शान्ति स्थापित करने के लिए Elon Musk को टारगेट किया गया है. सोशल मीडिया पर उन्हे जमकर ट्रोल किया जा रहा है. जिस यूक्रेन ने उन्हे देश मेंं इंटनेट कनेक्टिविटी देने के लिए मदद मांगी थी और उनके इस काम की तारीफ भी की थी. अब उसी यूक्रेन ने Elon को खरी-खोटी सुना दी है. यूक्रेन के एम्बेसडर Andriy Melnyk ने मस्क के ट्वीट का रिप्लाई किया. मस्क ने पोल के अलावा ये भी ट्वीट किया था कि इस तरह युद्ध चलता रहा तो न्यूक्यिलर वॉर की स्थिति आ सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…