देश

‘दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम…’,आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी?

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ (PM-JAY) ने सफलता के 8 साल पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और योजना के सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बड़ा संदेश साझा किया.

पीएम मोदी ने कहा कि 8 साल पहले शुरू की गई इस योजना ने आज देश के 60 करोड़ से अधिक गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज देकर इलाज के भारी-भरकम खर्चों से मुक्ति दिलाई है और उनके जीवन को सुरक्षित बनाया है.

‘हर भारतीय को मिले किफायती और बेहतरीन इलाज’

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि आठ साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि देश के हर नागरिक को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके. पीएम ने जोर देकर कहा कि 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का सालाना हेल्थ कवर मिलने से यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन चुकी है. इस योजना ने अस्पताल के खर्चों में रिकॉर्ड बचत मुमकिन बनाई है, जिससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है.

 

‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’: जमीनी स्तर पर हुआ बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री ने योजना के जमीनी नेटवर्क का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अब हर भारतीय के घर के करीब पहुंच रही हैं. देश भर में स्थापित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज की जा चुकी हैं. इसने ग्रामीण और सुदूर इलाकों में प्राइमरी हेल्थकेयर (प्राथमिक चिकित्सा ढांचा) को बेहद मजबूत बना दिया है, जिससे लोगों को अपने इलाके में ही शुरुआती जांच और दवाइयां आसानी से मिल पा रही हैं.

दुनिया भर के लिए मिसाल बनी भारत की स्वास्थ्य क्रांति

आयुष्मान भारत योजना ने साबित कर दिया है कि किस तरह एक सही नीयत और मजबूत इच्छाशक्ति से इतने विशाल देश में हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं. 39 हजार से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों का नेटवर्क, 48 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड और करोड़ों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान इस बात का सबूत है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर हेल्थकेयर सेक्टर में एक नया इतिहास रच चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब

UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल…

12 seconds ago

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

48 minutes ago

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

1 hour ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

2 hours ago

भारत-ईयू की स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का किया उद्घाटन

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और…

2 hours ago