बिजनेस

8 साल में 60 करोड़+ लोगों तक पहुंची आयुष्मान भारत योजना, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

Ayushman Bharat 8 Years: आयुष्मान भारत योजना ने बुधवार को अपने आठ साल पूरे कर लिए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल चुका है. प्रधानमंत्री ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बताया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आयुष्मान भारत की शुरुआत आठ साल पहले इस सोच के साथ हुई थी कि देश के हर व्यक्ति को बेहतर और किफायती इलाज मिल सके. उनके मुताबिक, योजना की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इलाज के भारी खर्च से राहत मिली है.

गांव-गांव तक पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा बार लोग पहुंच चुके हैं. इन केंद्रों के जरिए लोगों को उनके घर के आसपास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी योजना के आठ साल पूरे होने पर इसके आंकड़े साझा किए. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 60 करोड़ से अधिक लोग कवर हैं, जबकि 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. योजना के तहत अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों को इलाज का लाभ मिला है.

39 हजार से ज्यादा अस्पताल योजना से जुड़े

सरकार के मुताबिक, देशभर में 39,000 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हैं. इन अस्पतालों के जरिए 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इलाज और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े लाभ लोगों को दिए जा चुके हैं.


ये भी पढ़ें: ‘दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम…’,आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी?


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी योजना को लेकर कहा कि इससे करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महंगे इलाज का खर्च बड़ी चिंता रहा है. ऐसे में आयुष्मान भारत ने उन्हें इलाज के साथ आर्थिक सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाई है.

आठ साल के सफर में योजना का दायरा लगातार बढ़ा है और सरकार अब इसे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़कर आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

8 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

9 hours ago