देश

Azam Khan: ‘…तो अजन्मे बच्चे मां से पूछते बाहर आना है या नहीं’ आजम खान के बयान पर भड़कीं महिलाएं, केस दर्ज

Azam Khan: उत्तरप्रदेश में उपचुनाव के शोर के बीच आजम खान पर एक और केस दर्ज कर लिया गया है. इस बार उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में जनसभा करते हुए आजम ने विवादित बयान दिया था. अब इस मामले में उनके खिलाफ रामपुर के गंज थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. रामपुर के DSP अनुज कुमार ने बताया है कि आजम के इस बयान के बाद महिलाओं में उनके खिलाफ आक्रोश था. इस मामले में शहनाज नाम की एक महिला ने थाने में तहरीर दी है. जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है.

दरअसल, आजम ने कहा था कि मै पिछली 4 सरकारों में मंत्री था और अगर मैं पावर का उपयोग करता तो अजन्मे बच्चे अपनी मां से पूछते कि मां आजम खान से पूछो कि जन्म लेना है की नहीं. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है. आजम के इस पर बयान पर उनके खिलाफ धारा 394B,354A,353A,505,504,509,125 में मुकदमा दर्ज किया गया है.

शिकायतकर्ता महिला शहनाज ने क्या कहा

बता दें कि शिकायतकर्ता महिला शहनाज ने गंज थाना में केस दर्ज कराते हुए कहा, “आजम खान ने महिला के खिलाफ अभद्र बयान दिया है. हम सबने उन्हें वोट दिया, उन्हें मंत्री बनाया और आज वो इस तरह की बातें बोल रहे हैं. ऐसा लगता है कि उनकी नजर में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है. इस बयान से मुझे तकलीफ हुई है. सभी औरतें एक ही जैसी हैं, सभी मेरी मां बहनें हैं. सब बोल रहे हैं कि उन्हें यह गंदी बात नहीं बोलनी चाहिए थी.”

ये भी पढ़ें-  JNU Row: फिर विवादों में जेएनयू, दीवारों पर लिखा- ‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’, बनिया समाज के खिलाफ भी लिखे नारे, ABVP का लेफ्ट पर आरोप

आजम के विवादिता बयान

ऐसा पहली बार नहीं है जब आजम ने कोई विवादित बयान दिया है. आजम के नाम पर कई विवादित बयान दर्ज है. इससे पहले भी सपा नेता आजम खान ने एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, ‘मेरी मौत चाहते हो तो मुझे यहां गोली मार दो. खुदा की कसम वो मौत मेरी जिंदगी की तकलीफों से सस्ती होगी. तुम्हें मालूम है, हम जुल्म के कितने पहाड़ सह रहे हैं. हम पर हंसो, बेच दो अपना जमीर, बेच डालो इनके टके के लिए और बता डालो उन अफसरों को जो हमारी बर्बादी चाहते हैं. ये जलसा नहीं है. तुमसे इंसाफ लेने आया हूं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

46 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

2 hours ago