देश

जान के खतरे पर बोले आज़म खान- मेरा दुश्मन ज्यादा से ज्यादा मेरी जान ले सकता है, मेरे लिए जेड सिक्योरिटी भी कम

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान का अंदाज जेल से बाहर आने के बाद भी नहीं बदला है. उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और यह भी कहा कि कहा कि मेरा दुश्मन मेरी जान ले सकता है, इससे ज्यादा क्या लेगा?

आईएएनएस से बातचीत में सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) ने कहा कि हमारे दुश्मन भी नादान हैं. हमसे दुश्मनी का कोई मतलब ही नहीं है. किसी को हमने नुकसान नहीं पहुंचाया है. आपके माध्यम से कह रहा हूं, मेरी कलम से किसी को नुकसान पहुंचा तो बताएं. मैंने कभी जाति-धर्म के आधार पर लोगों का काम नहीं किया. अगर किया होता तो रामपुर में मुझे इतनी मोहब्बत नहीं मिलती.

उन्होंने अपनी सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि मुझे जेड सिक्योरिटी मिली थी. उस वक्त के एसपी ने लिखा था कि मेरे लिए जेड सिक्योरिटी भी कम है, इन्हें जेड प्लस दी जाए, जो नहीं दी गई. अब जेड देना तो दूर की बात है, कोई सुरक्षा नहीं है. मेरे जैसे व्यक्ति के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा काफी नहीं है.

जाको रखां सैयां मार सके न कोई

आज़म खान ने अपनी सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि बिना वजह कई लोग मेरा विरोध करते हैं. वे कोई भी बहाना बनाकर मेरे ऊपर ओपन फायर करा सकते हैं. कम से कम इतनी सुरक्षा तो हो जहां मैं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकूं. मेरी जिंदगी ऐसी रही है. मेरा दुश्मन मेरी जान ले सकता है, इससे ज्यादा क्या लेगा? पैसा तो है ही नहीं. वैसे भी जिस दिन मृत्यु लिखी होगी, वह होनी है. लेकिन, मेरा भगवान न चाहेगा तो कोई मेरी जान नहीं ले सकेगा.

सपा नेता ने कहा कि कोविड के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि पांच महीने कोरोना में रहा, तब नहीं मरा. कई मौकों पर निशाने पर लिया गया, तब नहीं मरा. मेरे ऊपर पहले गोलियां चलाई गईं, लेकिन ‘जाको रखां सैयां मार सके न कोई’.

सपा नेता ने कहा कि मैं आज भी जिंदा हूं, और मैंने सभी को माफ कर दिया था. मेरी सेहत को देखकर कहा जाता है कि मैंने जेल में आराम से जिंदगी काटी, मैंने जेल में बकरा खाया था. मैंने बकरा नहीं खाया था, लेकिन मैंने उन लोगों के जिस्म पर बोटियां नहीं छोड़ी थीं, जिन्होंने गरीबों की बोटियां खाई थीं.

आज़म खान ने कहा कि नफरत बहुत दूर तक जा चुकी है और कभी भी आग से आग नहीं बुझती. नफरत मिटाने के लिए मोहब्बत की जरूरत है. इंसानियत की जरूरत है. कम से कम एक-दूसरे से नफरत न करें.


ये भी पढ़ें:  National Unity Day: एक विचार से लेकर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनने तक की पूरी कहानी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

25 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago